कांग्रेस-ठाकरे गुट संग शरद पवार की दिल्ली वापसी तय, सुप्रिया सुले ने किया ऐलान
Supriya Sule Announcement: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा फैसला लेते हुए महाविकास अघाड़ी ने शरद पवार को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। सुले के ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में नई हलचल तेज हो गई।
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Rajya Sabha Election (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Rajya Sabha Election Update: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) ने आखिरकार वरिष्ठ नेता शरद पवार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके नाम पर सहमति जताई है। इस घोषणा के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।
सुप्रिया सुले ने की आधिकारिक घोषणा
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवार की उम्मीदवारी का ऐलान किया। सुले ने इस फैसले के लिए कांग्रेस और ठाकरे गुट का आभार जताया। वहीं, शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने भी सोशल मीडिया पर संकेत दिया कि एमवीए एकजुट है और पवार को समर्थन दिया जाएगा।
आदरणीय पवार साहेब महाविकास आघाडीचे उमेदवार म्हणून राज्यसभेची निवडणूक लढवत आहेत. महाविकास आघाडी तसेच मित्र पक्षांनी आदरणीय पवार साहेबांच्या उमेदवारीला सहमती दर्शवली व पाठिंबा दिला याबद्दल सोनियाजी गांधी, मल्लिकार्जुन जी खर्गे, उद्धवजी ठाकरे, राहुलजी गांधी, आदित्य ठाकरे, प्रियांका… — Supriya Sule (@supriya_sule) March 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आईपीएल में नागपुर के दानिश मालेवार का डेब्यू: रबाडा के सामने नहीं चला बल्ला, 2 रन पर आउट
स्थायी समितियों का गठन अटका, Thane Municipal Corporation में सहयोगी दलों के बीच बढ़ी खींचतान
महाराष्ट्र में मराठी अनिवार्यता पर सख्ती: इंग्लिश मीडियम स्कूलों की होगी कड़ी जांच, एक्शन मोड में सरकार
पुणे को मिली बड़ी सौगात, वाराणसी-हडपसर ‘Amrit Bharat Express’ का 24 अप्रैल को उद्घाटन
स्वास्थ्य कारणों से घर से ही नामांकन
सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार अपनी स्वास्थ्य स्थिति के कारण स्वयं विधान भवन जाकर नामांकन दाखिल नहीं करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायिका के अधिकारी उनके ‘सिल्वर ओक’ निवास पर जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इससे पहले भी पवार स्वास्थ्य कारणों से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं।
भाजपा ने चार उम्मीदवार उतारे
उधर, भाजपा ने महाराष्ट्र की चार राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने विनोद तावड़े, रामदास अठावले, नागपुर की कॉर्पोरेटर माया इवनते और परभणी के रामराव वडकुटे को मैदान में उतारा है। वहीं, शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से नामों का ऐलान अभी बाकी है, जिस पर सबकी नजर टिकी है।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र से राज्यसभा जाने वाले नेताओं के सेलेक्शन की कहानी, जानें क्यों BJP ने जताया भरोसा
16 मार्च को होगी वोटिंग
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को होना है। देशभर की 37 सीटों में से महाराष्ट्र की 7 सीटों पर चुनाव होगा। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए यह चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है और आने वाले दिनों में गठबंधन की रणनीति अहम भूमिका निभाएगी।
