Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bihar Assembly Election: NDA विजय से गूंजा महाराष्ट्र, BJP ने कहा-अब बारी मुंबई मनपा की

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद महाराष्ट्र में BJP ने धूमधाम से विजयोत्सव मनाया और इसे विकास व एकजुटता की जीत बताया। कई नेताओं ने निकाय चुनाव में महायुति की जीत का दावा किया।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 15, 2025 | 06:52 AM

महाराष्ट्र बीजेपी जीत का जश्न (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Celebrated Bihar Assembly Win: बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में एनडीए गठबंधन को शानदार सफलता मिली है। बीजेपी ने अकेले कुल 90 सीटों पर जीत हासिल की है। एनडीए की इस बड़ी जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है।

बीजेपी की ओर से शुक्रवार को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र में जिला स्तर पर ‘विजयोत्सव’ मनाया गया, इस अवसर पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डोल-ताशे की धुन पर नाचते तथा गुलाल उड़ाते हुए मिठाईंया बांटकर जश्न मनाया।

इस मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी की ओर से यह नारा भी दिया गया कि बिहार चुनाव, तो बस झांकी है, मुंबई मनपा का चुनाव बाकी है। राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों का माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में बिहार की जीत से उत्साहित बीजेपी नेताओं ने एक नया नारा दिया।

इस नारे के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार की जीत एक शुरुआत है और अब उनका अगला लक्ष्य मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में जीत हासिल करना है। इस मौके पर बीजेपी के नीत महायुति के बड़े नेताओं ने विपक्षियों पर जमकर निशाना कोसाधा और अपने कार्यकर्ताओं की हौसला में आफजाई की।

जनता ने ‘विकास राज’ को चुना

राज्य के लोगों ने “विकास राज” को अपनाया और “जंगल राज” को खारिज कर दिया। महिलाओं (लाडली बहना) ने सुनिश्चित किया कि महाराष्ट्र (2004) की तरह राजग को बिहार में शानदार जीत मिले। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने राजग की जीत में मदद की।
एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री

एनडीए की एकजुटता की जीत

बिहार में लाडली बहनों का भी बड़े पैमाने पर आशीर्वाद मिला। विहार की जनता ने एक बार फिर ‘डबल इंजन’ सरकार को भारी जनादेश दिया है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए अजित पवार ने बिहार के एनडीए के सभी घटक दलों को हार्दिक बधाई दी है। यह जीत केवल संख्या बल की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन (गुड गवर्नेस), और सामाजिक न्याय की नीतियों की विजय है। यह एनडीए की एकजुटता की जीत है।
– अजित पवार, उप मुख्यमंत्री

फेक नैरेटिव को नकारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से समाज के सभी वर्गों का उत्थान हुआ है। बिहार की जनता ने एनडीए को वोट दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। उसका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवारों से था। जनता ने कांग्रेस के फेक नैरेटिव को पूरी तरह से नकार दिया है।
– रविंद्र चव्हाण, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

सभी ने दिया एनडीए को वोट

कांग्रेस का एकल अंक में सिमटना यह कड़वा सच उजागर करता है कि राहुल गांधी की राजनीति का किसी बड़े और जागरूक राज्य में कोई प्रभाव नहीं है। उनका जाति कार्ड, सांप्रदायिक कार्ड और बनाया गया हर नैरेटिव बुरी तरह विफल हो गया है। बिहार के गरीब, पिछड़े, महिला, युवा, किसान सभी ने एनडीए के पक्ष में मजबूती से मतदान किया है।
– डॉ। श्रीकांत शिंदे, शिवसेना (शिंदे) सांसद

ये भी पढ़ें :- मुंबई में बीजेपी और ठाकरे गुट में टकराव, ताज लैंड्स एंड होटल के बाहर पुलिस से भिड़े अनिल परब

मीरा-भाईंदर में एक-दूसरे को खिलाई मिठाई

मीरा-भाईंदर के भाजपा जिला कार्यालय के बाहर उत्साह का माहौल देखने था कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर जीत का जश्न मनाया, कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र मेहता, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, एह, रवि व्यास, शैलेश पाहे, एड। राज कुमार मिश्रा, पूर्व नगरसेवक, पूर्व नगरसेविका समेत बड़ी संख्या में पदा‌धिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधायक मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर बिहार की जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है। और यह जीत विकास की राजनीति की पुष्टि करती है।

Bihar nda victory celebration in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 15, 2025 | 06:52 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

अकोला रेलवे स्टेशन को मिला गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल का दर्जा, सांसद धोत्रे की मांग पर केंद्र का फैसला

2

अगरबत्ती के धुएं पर सरकार की सख्ती, BIS ने जारी किया नया मानक, उत्पादन में घातक रसायनों पर रोक

3

नववर्ष की रात अकोला में पुलिस का महाअभियान, वाहन चालकों से वसूला जुर्माना, बदमाशों पर कसा शिकंजा

4

BMC चुनाव में वोट बंटवारे का डर खत्म? 32 सीटों पर नहीं होगा ‘थर्ड फ्रंट’, आमने-सामने होंगे 2 अलायंस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.