मुंबई रियल्टी में रेलवे की बड़ी सौगात, बांद्रा और पटेल में 80 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल की लीज पर
Mumbai News: रेलवे ने मुंबई में बड़ा कदम उठाते हुए महालक्ष्मी, बांद्रा ईस्ट और पटेल में 80 हजार वर्गमीटर जमीन 99 साल की लीज पर देने के लिए टेंडर निकाले है। इससे हाउसिंग और कॉर्पोरेट को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: सोनाली चावरे
मुंबई रेलवे (pic credit; social media)
Mumbai Railways: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में एक बड़ा धमाका होने जा रहा है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने शहर के तीन प्रमुख इलाकों- महालक्ष्मी, बांद्रा ईस्ट और पटेल में लगभग 80 हजार वर्गमीटर से अधिक जमीन को 99 साल की लीज पर देने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। रियल्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम न केवल मुंबई की प्रॉपर्टी मार्केट को नई रफ्तार देगा बल्कि आम लोगों के लिए घरों और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।
साउथ मुंबई के महालक्ष्मी में 10,801.70 वर्गमीटर जमीन लीज पर दी जाएगी। इसका रिजर्व प्राइस 993 करोड़ रुपये रखा गया है और डेवलपर को परियोजना तय समय में पूरी करनी होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 4.05 का एफएसआई तय किया गया है। रियल्टी जानकारों का कहना है कि यह सौदा मिड और हाई-एंड हाउसिंग दोनों के लिए बेहद आकर्षक साबित होगा।
बांद्रा ईस्ट – हाईवे किनारे उभरता कॉर्पोरेट हब
दूसरा बड़ा सौदा बांद्रा ईस्ट में होगा जहां 45,371 वर्गमीटर जमीन दी जा रही है। यहां रिजर्व प्राइस 5,365 करोड़ रुपये तय किया गया है। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से कनेक्टिविटी और BKC की नजदीकी इस जगह को कॉर्पोरेट कंपनियों और निवेशकों के लिए बेहद आकर्षक बना रही है। भविष्य में यहां नए बिजनेस कॉम्प्लेक्स और कमर्शियल हब विकसित हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परसेंटेज के खेल में अटका हैं विकास.. राज ठाकरे की कोंकण के लोगों को चेतावनी, बोले- परियोजनाओं में बनें पार्टनर
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में बारिश ने फिर दिया झटका, कई तहसीलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसलों को लेकर किसान चिंतित
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
पटेल – मिड हाउसिंग सेगमेंट का नया विकल्प
पटेल इलाके में 23,047.23 वर्गमीटर जमीन लीज पर दी जाएगी। इसका रिजर्व प्राइस 1,734 करोड़ रुपये है। यहां मिड-हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की बड़ी संभावना है जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को भी फायदा मिलेगा।
आम मुंबईकरों के लिए क्या मतलब ?
इन सौदों से मुंबई में रियल एस्टेट को नई दिशा मिलेगी। महालक्ष्मी में लग्जरी और हाई-एंड हाउसिंग, बांद्रा ईस्ट में कॉर्पोरेट हब और पटेल में मिड-हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का रास्ता खुलेगा। यानी भविष्य में मुंबईकरों के लिए घर और दफ्तर दोनों के ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह डील न सिर्फ निवेशकों को आकर्षित करेगी बल्कि रोजगार और इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को भी रफ्तार देगी।
