Mumbai News: 1 फरवरी से 26 अप्रैल तक CSMT पर बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनें दादर में टर्मिनेट
Mumbai Railway: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास कार्य के कारण प्लेटफॉर्म 16 और 17 पर 1 फरवरी से 26 अप्रैल 2026 तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक रहेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएसएमटी स्टेशन (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai CSMT Platform Redevelopment Block: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के पुनर्विकास कार्य के चलते यात्रियों को आगामी महीनों में असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
प्लेटफॉर्म संख्या 16 और 17 पर 1 फरवरी से 26 अप्रैल 2026 तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लागू किया गया है। इस दौरान दोनों प्लेटफॉर्म कुल 85 दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।
आरएलडीए कर रहा है पुनर्विकास कार्य
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा किया जा रहा है। ब्लॉक अवधि में प्लेटफॉर्म 16 और 17 से जुड़ा पूरा रेल परिचालन निलंबित रहेगा। जब तक आरएलडीए अपना कार्य पूरा कर इन प्लेटफॉर्म को रेलवे को वापस नहीं सौंप देता, तब तक यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पहले भी हो चुका है प्लेटफॉर्म विस्तार
गौरतलब है कि इससे पहले सीएसएमटी के प्लेटफॉर्म 12 और 13 का विस्तार किया जा चुका है। विस्तार कार्य के बाद ये प्लेटफॉर्म अब 24 डिब्बों की ट्रेनों के संचालन के लिए सक्षम हो गए हैं, जबकि पहले यहां केवल 18 डिब्बों की ट्रेनें चलती थीं। हालांकि, आरएलडीए के सभी संबंधित कार्य पूरे होने के बाद ही इनका व्यावसायिक उपयोग शुरू किया जाएगा।
कई ट्रेनें दादर में होंगी टर्मिनेट
प्लेटफॉर्म बंद रहने के कारण अगली सूचना तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें दादर स्टेशन पर ही टर्मिनेट की जाएंगी। इनमें अमरावती-सीएसएमटी एक्सप्रेस, नंदीग्राम एक्सप्रेस, हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस, कोणार्क एक्सप्रेस, बीदर-सीएसएमटी और लातूर-सीएसएमटी एक्सप्रेस के साथ मडगांव-सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस शामिल हैं।
ठाणे में भी शॉर्ट टर्मिनेशन
इसके अलावा मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को ठाणे में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपडेटेड समय-सारणी और स्टेशन जानकारी जांचने की अपील की है।
ये भी पढ़ें :- Palghar: मनपा चुनाव से पहले राजनीतिक भूचाल, BJP को लग सकता है बड़ा झटका
यात्रियों से सहयोग की अपील
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और आधुनिक सुविधाओं के लिए जरूरी है। यात्रियों से सहयोग करने और वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने का अनुरोध किया गया है।
