

Nagpur Airport IndiGo Flight Delays: नागपुर इंडिगो एयरलाइंस इन दिनों सुर्खियों में है और सुर्खियों की वजह कोई और नहीं, एयरलाइंस द्वारा दी जा रही लेटलतीफ सुविधाएं हैं जिसे लेकर यात्री काफी नाराज हैं तथा इसकी शिकायत वे कंपनी से कर रहे हैं, फिर भी कंपनी इन शिकायतों पर कोई विशेष कार्यवाही नहीं कर रही है।
इस लेटलतीफ उड़ानों के चक्कर में यात्रियों पड़ रहा है। इनमें सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को एयरपोर्ट पर जाकर जहां अपना समय खराब करना पड़ रहा है वहीं दूसरे गंतव्यों पर पहुंचकर कनेक्टिंग फ्लाइट की सेवा से भी हाथ धोना पड़ रहा है।
उड़ानों के विलंब के को कई समस्याओं का सामना करना चलते यात्रियों को अपनी यात्रा को रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस की लेटलतीफी के कारण मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोलकाता सहित अन्य स्थानों का सवा से डेढ़ घंटे में पूरा होने वाले सफर को अब 4 से 5 घंटे लग रहे हैं। कई बार तो यह इंतजार काफी लंबा भी हो जाता है।
यात्रियों द्वारा एयरलाइंस कंपनियों के अधिकारियों से विलंब के बारे में जब जानकारी ली जाती है तो कोई सटीक जवाब भी नहीं दिया जाता है। वे बस उड़ानें लेट होने का कारण ऑपरेशन बताकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि जिस रूट पर पैसेंजर कम होते हैं वहां अंतिम समय में फ्लाइट लेट या कैंसिल कर दी जाती है। कुछ दिनों में फ्लाइटों के आवागमन पर नजर डाली जाए तो लगभग आए दिन फ्लाइट में डेढ़ से 2 घंटे का विलंब हो रहा है। इस समय एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) महंगा होने से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद सहित विविध स्थानों का किराया भी काफी अधिक बढ़ गया है जिससे यात्रियों महंगाई का झटका लग रहा है। एक तो यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है और ऊपर से उड़ानों में हो रहे विलंब के चलते समय अपना समय भी बर्बाद करना पड़ रहा है।
कम होती उड़ानों और यात्रियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए आकासा एयर नागपुर से मुंबई के लिए 17 से 21 जून तक अपनी सेवा देगी। इसमें 17 से 20 जून तक फ्लाइट क्रमांक क्यूपी 6712 नागपुर से सुबह 5:55 बजे उड़ान भरकर 7:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।
इसी तरह फ्लाइट क्रमांक क्यूपी 6713 सुबह 4:25 बजे उड़ान भरेगी जो कि 18 से 20 जून तक रहेगी। वहीं 17 से 20 जून तक एक और फ्लाइट क्रमांक क्यूपी 6711 सुबह 7:55 बजे उड़ान भरेगी। वहीं 17 से 21 जून तक फ्लाइट क्रमांक क्यूपी 6710 सोमवार व मंगलवार को छोड़कर 9:55 बजे उड़ान भरकर 11:35 बजे मुंबई पहुंचेगी।