सूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग
Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026: सूरत में 4 जुलाई को भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग होगी। इस आयोजन में देशभर के टेक्सटाइल व्यापारी, निर्माता, एजेंट और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Textile Traders (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Surat Textile Industry: देश के व्यापार-उद्योग जगत के लिए एक बड़ी पहल के रूप में उभर रहे भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 की लॉन्चिंग 4 जुलाई को सूरत में हो जाएगी। यह कार्यक्रम डुमस रोड स्थित वाईपीडी वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जिसमें सूरत सहित देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, निर्माता, एजेंट और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारतीय व्यापार महोत्सव को भारत सरकार, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन तथा व्यापार महासंघ ‘कैट’ की एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस महोत्सव का मुख्य आयोजन 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने बताया कि भारतीय व्यापार महोत्सव में 1000 से अधिक प्रदर्शक, 2 लाख से अधिक बिजनेस विजिटर्स, 10 लाख से अधिक उपभोक्ता तथा 5,000 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।
ये भी पढ़े: Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
सम्बंधित ख़बरें
मोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
मुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
छत्रपति संभाजीनगर: RTI की आड़ में मनपा कर्मचारियों को धमकाने का आरोप, आयुक्त ने दिए FIR दर्ज कराने के निर्देश
मुंबई: मानसून के लिए तैयार मध्य रेल, बाढ़ में नहीं थमेगी लोकल, घाट सेक्शन में भूस्खलन रोकने के खास इंतजाम
टेक्सटाइल, गारमेंट, एमएसएमई, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल, स्टार्टअप और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की भागीदारी इस आयोजन को देश के सबसे बड़े व्यापारिक आयोजनों में शामिल करती है।
स्मृति ईरानी और प्रवीण खंडेलवाल रहेंगे मौजूद
लॉन्चिंग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं सांसद व कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सूरत देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब माना जाता है और इसी कारण भारतीय व्यापार महोत्सव में टेक्सटाइल सेक्टर को विशेष महत्व दिया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि यह मंच सूरत के व्यापारियों, निर्माताओं और उद्यमियों को देश-विदेश के खरीदारों तथा नए बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
