Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए कब खत्म होगी BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल, क्यों रातोंरात हुआ चक्काजाम?

Mumbai BEST Bus Strike Current Status: मुंबई में बेस्ट बस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चक्काजाम। जानिए क्यों आधी रात से ठप हुई सेवा और क्या हैं मांगें।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 04:46 PM

BEST कर्मचारियों की बेमुदत हड़ताल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai BEST Bus Strike: मुंबईकरों की दूसरी लाइफलाइन कही जाने वाली बेस्ट (BEST) बसों के पहिए 18 जून 2026 की आधी रात से पूरी तरह थम गए हैं। ‘बेस्ट संयुक्त कामगार कृति समिति’ (12 यूनियनों का एक संयुक्त संगठन) के आह्वान पर 23,000 से अधिक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस अचानक हुए चक्काजाम के कारण शुक्रवार सुबह से ही मुंबई की सड़कों पर हाहाकार मच गया है। दफ्तर और स्कूल-कॉलेज जाने वाले लाखों यात्री बस स्टॉप पर फंसे नजर आए। आमतौर पर रोजाना करीब 2,700 बसें चलाने वाली बेस्ट की सिर्फ 32 बसें ही सड़कों पर उतर सकीं, जिनमें से कुछ पर पथराव की खबरें भी सामने आई हैं।

न्यायालय द्वारा हड़ताल पर अंतरिम रोक लगाने और सरकार द्वारा आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (MESMA) लागू किए जाने के बावजूद कर्मचारी इस आर-पार की लड़ाई के लिए अड़े हुए हैं।

रातोंरात क्यों हुआ चक्काजाम? ये हैं 5 बड़ी वजहें

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे पिछले तीन महीनों से लगातार मुंबई नगर निगम (BMC) और बेस्ट प्रशासन के साथ पत्राचार कर रहे थे, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। इसी अनदेखी के कारण गुरुवार शाम दादर में हुई एक बैठक के बाद रातोंरात चक्काजाम का फैसला लिया गया। हड़ताल के पीछे मुख्य रूप से ये 5 मांगें हैं:

सम्बंधित ख़बरें

राज्य में जेलों के आधुनिकीकरण में लाएं तेजी, समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री पंकज भोयर ने दिए निर्देश

गले में मांस की माला और हाथों में कचरे का ढेर, जब सिस्टम को जगाने सरकारी दफ्तर में घुसा युवक; देखें VIDEO

महाराष्ट्र में क्यों नहीं हो रही बारिश? ये हैं 5 बड़े कारण, जानिए कब सक्रिय होगा मानसून

‘ठाकरे से नाराजगी या पिता के हत्यारे को सजा दिलाने की कोशिश’, ओमराजे निंबालकर ने खुद बताई बगावत की वजह

1. बीएमसी और बेस्ट बजट का विलय: कर्मचारियों की सबसे पुरानी और मुख्य मांग है कि बेस्ट के ‘सी’ बजट को मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुख्य बजट के साथ जोड़ा जाए, ताकि बेस्ट को स्थायी वित्तीय सुरक्षा मिल सके।

2. सातवें वेतन आयोग को लागू करना: कर्मचारी साल 2016 से 2026 की अवधि के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन संशोधन (Pay Revision) और बकाया राशि के भुगतान की मांग कर रहे हैं।

3. ठेका पद्धति (Wet-Lease) का विरोध: वर्तमान में बेस्ट की 2,700 बसों में से अधिकांश निजी ऑपरेटरों से ‘वेट-लीज’ पर ली गई हैं। यूनियन की मांग है कि इस निजीकरण को रोका जाए और अनुबंधित कर्मचारियों को बेस्ट के स्थायी ढांचे में शामिल किया जाए।

4. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाए का भुगतान: साल 2022 से सेवानिवृत्त (Retired) हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और अन्य कानूनी बकाया राशि का एकमुश्त निपटारा अभी तक प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है।

5. खुद की 6,000 बसें और नई भर्ती: यूनियन चाहती है कि बेस्ट पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल को छोड़कर खुद के स्वामित्व वाली कम से कम 6,000 बसें चलाए और खाली पड़े पदों पर तत्काल स्थायी भर्ती की जाए।

ये भी पढ़ें- ‘तुमने बेशर्मी से खुद को बेचा’, ओमराजे निंबालकर के आरोपों पर आदित्य ठाकरे का सबसे बड़ा पलटवार

यातायात के साथ दक्षिण मुंबई की बत्ती गुल होने का खतरा

इस बार की बेस्ट बस हड़ताल इसलिए भी ज्यादा गंभीर है क्योंकि इसमें केवल बस चालक और संवाहक (कंडक्टर) ही नहीं, बल्कि बेस्ट के बिजली विभाग के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। बता दें कि बेस्ट केवल बसें ही नहीं चलाती, बल्कि दक्षिण और मध्य मुंबई के 10 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली भी सप्लाई करती है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मुंबई के इस महत्वपूर्ण हिस्से में बिजली आपूर्ति चरमराने का खतरा पैदा हो गया है। हालांकि, भाजपा नेता प्रसाद लाड और शशांक राव से जुड़े कुछ धड़ों ने खुद को इस आंदोलन से अलग रखा है, लेकिन धारावी डिपो सहित सभी 27 डिपो पर कर्मचारियों का भारी हुजूम डटा हुआ है।

कब खत्म होगी हड़ताल? जानिए मौजूदा स्थिति

हड़ताल कब खत्म होगी, यह पूरी तरह से सरकार और मुंबई नगर निगम (BMC) के रुख पर निर्भर करता है। बेस्ट कृति समिति के नेताओं ने साफ किया है कि वे कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन कोर्ट ने प्रशासन को भी बातचीत का रास्ता निकालने को कहा था। यूनियन नेताओं का कहना है कि “बातचीत के लिए हमारे दरवाजे चौबीस घंटे खुले हैं, जैसे ही लिखित आश्वासन मिलेगा, हड़ताल वापस ले ली जाएगी।” फिलहाल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने डिपो पर सुरक्षा बढ़ा दी है और रेलवे व मेट्रो को अतिरिक्त फेरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Best bus strike reasons commuter impact bmc budget merger latest update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 04:46 PM

Topics:  

  • BEST Bus
  • Bus Drivers Strike
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.