Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लाडकी बहिन योजना से 5 लाख लाभार्थियों की हुई छटनी, अदिति तटकरे बोली- इन महिलाओं को निकाला बाहर

महाराष्ट्र चुनाव में गेम चेंजर साबित हुई लाडकी बहिन योजना में अब लाभार्थियों की छटनी की जा रही है। इस बीच अदिति तटकरे ने बताया कि अब तक इन पाच लाख महिलाओं की लाडकी बहिन योजना से छटनी कर दी गई है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 09, 2025 | 06:20 PM

अदिति तटकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की लाभार्थियों की संख्या घटकर पिछले महीने 2.41 करोड़ रह गई, क्योंकि विभिन्न कारणों से पांच लाख महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। दिसंबर 2024 में लाभार्थियों की संख्या 2.46 करोड़ थी। महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा है कि पिछले वर्ष जुलाई से दिसंबर के बीच इन महिलाओं के खातों में कुल मिलाकर 450 करोड़ रुपये अंतरित किए गए, लेकिन यह राशि वापस नहीं ली गई है और राज्य सरकार का ऐसा करने का कोई इरादा भी नहीं है।

योजना में शामिल होने के लिए पात्रता

इस योजना के तहत 21-65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह सहायता राशि दी जाती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। पात्रता की अन्य शर्तों में चार पहिया वाहन न होना और परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न होना शामिल है।

इन कारणों से बाहर महिलाएं

महाराष्ट्र में महिला व बाल कल्याण विकास मंत्री तटकरे ने कहा, ‘‘जिन महिलाओं को अपात्र घोषित किया गया है, उन्हें आगे कोई लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन पहले से जमा की गई राशि वापस लेना उचित नहीं होगा।” अधिकारी ने बताया कि जिन पांच लाख महिलाओं को अपात्र माना गया, उनमें से 1.5 लाख महिलाएं 65 वर्ष से अधिक उम्र की थीं, जबकि 1.6 लाख महिलाओं के पास या तो चार पहिया वाहन था या वे ‘नमो शेतकरी योजना’ जैसी अन्य सरकारी योजनाओं की लाभार्थी थीं।

महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अधिकारी ने बताया कि करीब 2.3 लाख महिलाएं संजय गांधी निराधार योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रही थीं, जिससे वे ‘लाडकी बहिन योजना’ के लिए अपात्र हो गईं। ‘लाडकी बहिन योजना’ पिछले साल जुलाई में शुरू की गई थी। माना जाता है कि इस योजना ने नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीट जीतीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Beneficiaries ladki behan yojana decreased 5 lakhs money not back from ineligible people

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2025 | 06:20 PM

Topics:  

  • Aditi Tatkare
  • Ladki Bahin Yojana
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

उल्हासनगर में धारदार हथियार लेकर युवकों ने मचाया उत्पात, सड़कें बनी जंग का मैदान

2

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर

3

मेलघाट के बाद Amravati का जंगल भी बना वन्यजीवों का स्वर्ग, तेंदुए और जंगली कुत्ते की पुष्टि

4

वसई-विरार सड़कों के खस्ताहाल गड्ढों का अंत, मनपा ने करोड़ों रुपये के टेंडर किए जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.