- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bareka Record 572 Locomotives Production Indian Railways 2025 26
बरेका ने बनाया नया कीर्तिमान, 572 रेल इंजनों का किया निर्माण, पिछले साल बनाए थे 477 लोकोमोटिव
Bareka Locomotive Production Record: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 572 रेल इंजनों का निर्माण कर नया कीर्तिमान बनाया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे

Bareka Locomotive Production Record (सोर्सः सोशल मीडिया)
Indian Railways Locomotive Manufacturing: भारतीय रेल हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने जीएम आशुतोष पंत के कुशल नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय रेल के औद्योगिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 572 रेल इंजनों का निर्माण किया है।यह उपलब्धि बरेका की उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता, कुशल प्रबंधन और अधिकारियों, कर्मचारियों की अथक मेहनत का फल है।
पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 477 रेल इंजनों का निर्माण हुआ था, जबकि इस वर्ष उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 572 लोकोमोटिव में भारतीय रेलवे के लिए 558 आधुनिक विद्युत लोकोमोटिव शामिल हैं।
20 प्रतिशत ज्यादा निर्माण
WAG-9- 401 (माल वाहक इलेक्ट्रिक लोको) WAP-7-143 (यात्री वाहक इलेक्ट्रिक लोको) अमृत भारत लोको-14 मोजांबिक को निर्यात हेतु 10 डीजल लोकोमोटिव एवं घरेलू ग्राहकों हेतु 04 डीजल लोकोमोटिव है। उल्लेखनीय है, कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 553 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लक्ष्य के मुकाबले 558 लोकोमोटिव का निर्माण किया गया, जो लक्ष्य से लगभग 1 प्रतिशत अधिक एवं पिछले वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी रोग से मुक्ति के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’, महाराष्ट्र में अभियान को मिली रफ्तार
ऑटो रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, 8 अप्रैल को राज्यव्यापी मोर्चा, पंजीकरण शुल्क की सख्ती का करेंगे विरोध
रोहित पवार पर गंभीर आरोप, राकां को बदनाम करने, खर्च किए 5 करोड़
अजीत पवार के सपनों को पूरा करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी, सुनील तटकरे का पार्टी पदाधिकारियों से आव्हान
अब तक 11259 रेल इंजनों का निर्माण
अपनी स्थापना से लेकर अब तक बरेका कुल 11259 रेल इंजनों का निर्माण कर चुका है, जिनमें 2925 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव शामिल हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेल की आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में बरेका के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है।
आधुनिक तकनीक व क्रू कंफर्ट पर ध्यान
बताया गया कि बरेका द्वारा निर्मित लोकोमोटिव में चालक दल की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत लोको कैब में वाटरलेस यूरिनल सीएलआई सीट, सिग्नल एक्सचेंज लाइट डीपीडब्ल्यूसीएस‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है। इन नवाचारों के परिणामस्वरूप बरेका को प्रोडक्शन यूनिट श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लोको कैब का प्रथम पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है।
ये भी पढ़े: गोंदिया में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन श्रृंखलाबद्ध अनशन का ऐलान
अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उतरा खरा
यूरोपियन स्टैंडर्ड की प्रतिष्ठित संस्था UNIFE द्वारा बरेका को इंटरनेशनल रेलवे इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (IRIS) के अंतर्गत आईएसओ 22163 का सिल्वर ग्रेड प्रमाण-पत्र लगातार दूसरी बार प्रदान किया गया है। उत्कृष्ट उत्पादन के साथ-साथ बरेका ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है।
वर्षा जल संचयन के लिए तालाबों एवं सोक पिट के माध्यम से हर वर्ष हजारों लीटर वर्षा जल का संचय किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरेका में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट की स्थापित क्षमता 3874 किलोवाट-पीक है। इससे 41.76 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन हुआ, जो बरेका की कुल वार्षिक ऊर्जा खपत का लगभग 19.87 प्रतिशत है। इस सौर ऊर्जा से लगभग 1.58 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
Bareka record 572 locomotives production indian railways 2025 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुतिन के ‘खूंखार’ चेचेन लड़ाकों की ईरान जंग में एंट्री! ट्रंप के ग्राउंड ऑपरेशन को रोकने के लिए मिला ‘सिग्नल’
Mar 31, 2026 | 10:02 PMहाथी रोग से मुक्ति के लिए ‘ट्रिपल ड्रग थेरेपी’, महाराष्ट्र में अभियान को मिली रफ्तार
Mar 31, 2026 | 10:01 PMभीषण गर्मी में भी टंकी से आएगा ‘झरने जैसा’ ठंडा पानी, बस छत पर कर लें ये एक छोटा सा काम।
Mar 31, 2026 | 09:57 PMईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PMऑटो रिक्शा चालकों का हल्लाबोल, 8 अप्रैल को राज्यव्यापी मोर्चा, पंजीकरण शुल्क की सख्ती का करेंगे विरोध
Mar 31, 2026 | 09:42 PMबिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PMविकट संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का सही मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
Mar 31, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM












