-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Badlapur School Case Court Reprimands Cid For Taking Death Probe Lightly
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामला: हाई कोर्ट ने CID को लगाई फटकार, कहा- आप कैसी जांच कर रहे हैं
- Written By: आकाश मसने
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले की सुनावाई के दौरान बंबई उच्च न्यायालय ने आरोपी की मुठभेड़ में मौत की जांच को "हल्के" में लेने के लिए राज्य के अपराध जांच विभाग को सोमवार को कड़ी फटकार लगाई।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: ठाणे जिले के बदलापुर के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले की सुनावाई के दौरान बंबई उच्च न्यायालय ने आरोपी की मुठभेड़ में मौत की जांच को “हल्के” में लेने के लिए राज्य के अपराध जांच विभाग (CID) को सोमवार को कड़ी फटकार लगाई।
न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले में सीआईडी का आचरण संदेह पैदा करता है। साथ ही गलत संकेत देता है कि वह मुठभेड़ की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट को सभी जानकारी मुहैया नहीं कराना चाहती है।
इसी साल अगस्त में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर इलाके के एक स्कूल में दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में अक्षय शिंदे (24) को गिरफ्तार किया गया था। 24 सितंबर को पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया था। खंडपीठ ने व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि सीआईडी की योग्यता के कारण मामले स्थानीय पुलिस से सीआईडी को स्थानांतरित कर दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Bombay High Court से प्रीति जिंटा को मिली खुशखबरी, AI Deepfake कंटेंट पर अपनाया सख्त रुख
वर्धा गोरस भंडार मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, FDA की कार्रवाई अवैध घोषित
सलमान खान को कोर्ट से मिला नोटिस, हाउसिंग प्रोजेक्ट मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मजिस्ट्रेट को सौंपी रिपोर्ट से नाखुश
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपी की मौत की जांच कर रहे मजिस्ट्रेट को सौंपे गए दस्तावेजों और मामले की जांच में कुछ खामियों पर नाखुशी जाहिर की। कोर्ट ने कहा कि “राज्य की सीआईडी इसे इतने हल्के में कैसे ले सकती है? यह हिरासत में मौत से जुड़ा मामला है। आपसे क्या उम्मीद थी और अब आपसे क्या उम्मीद करें।”
मामले की सुनवाई कर रही खंडपीठ ने कहा कि सीआईडी का आचरण जांच पर संदेह पैदा करता है और एक गलत और प्रतिकूल निष्कर्ष निकलकर आता है। कोर्ट ने कहा कि “अपने आचरण के कारण ही आप खुद पर संदेह और संशय पैदा कर रहे हैं। आप कैसी जांच कर रहे हैं?”
जानबूझकर जानकारी छिपाने की काेशिश कर रहे?
खंडपीठ ने पूछा कि मामले से जुड़े चिकित्सकीय कागजात क्यों नहीं एकत्रित किए गए। उसने कहा कि “सीआईडी ठीक से जानकारी क्यों एकत्र नहीं कर रही है और हम क्यों उससे सवाल करने के लिए मजबूर हैं? हमारे धैर्य की परीक्षा न लें। चिकित्सकीय कागजात एकत्र नहीं किए गए हैं। क्या आप जानबूझकर मजिस्ट्रेट से जानकारी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? हम यही निष्कर्ष निकाल रहे हैं।”
मामले की ठीक से जांच करें
बंबई उच्च न्यायालय ने कहा कि “मामले की ठीक से जांच करें और सभी बयान सही तरीके से मजिस्ट्रेट के सामने पेश करें, तभी मजिस्ट्रेट उचित रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं।” उच्च न्यायालय ने कहा कि हर जांच में बड़े पैमाने पर निष्पक्षता होनी चाहिए और यहां तक कि एक आरोपी और उसके परिवार के भी अपने अधिकार हैं।
खंडपीठ को सूचित किया गया कि सभी दस्तावेज और जानकारी मजिस्ट्रेट को उपलब्ध करा दी गई है और जो भी दस्तावेज बचे हैं, उन्हें एक हफ्ते के भीतर सौंप दिया जाएगा। उच्च न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 जनवरी 2025 की तारीख तय की। इस अवधि में मजिस्ट्रेट को अदालत में रिपोर्ट दाखिल करनी होगी।
बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
24 सितंबर को हुआ था आरोप का एनकाउंटर
पुलिस के मुताबिक बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे ने 24 सितंबर को पुलिस वैन में एक पुलिसकर्मी से उस समय पिस्तौल छीन ली, जब उसे एक अन्य मामले में पूछताछ के लिए नवी मुंबई की तलोजा जेल से ठाणे ले जाया जा रहा था। इसके बाद शिंदे ने वैन के अंदर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली एक पुलिस अधिकारी को लगी और वह घायल हो गया।
जवाबी कार्रवाई में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने गोली चलाई, जो शिंदे को लगी और वह मारा गया। पुलिस ने दावा किया कि शिंदे ने पानी मांगा था, इसलिए उसकी हथकड़ी हटा दी गई। उसे वैन के अंदर बोतल से पानी दिया गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Badlapur school case court reprimands cid for taking death probe lightly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














