अश्विनी भिडे बनीं BMC की पहली महिला आयुक्त, मुंबई में ‘महिला नेतृत्व’ मजबूत
First Woman BMC Chief Mumbai News: मुंबई में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। अश्विनी भिडे को बीएमसी की पहली महिला आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से नगर प्रशासन में महिला नेतृत्व और मजबूत हुआ।
- Written By: अपूर्वा नायक
अश्विनी भिड़े (सौ. सोशल मीडिया )
Ashwini Bhide Became First BMC Commissioner: बीएमसी आयुक्त भूषण गगराणी की सेवानिवृत्ति के बाद, अश्विनी भिडे को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की पहली महिला आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है।
1995 बैच की आईएएस अधिकारी, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत हैं, भिडे ने इससे पहले कई महत्वपूर्ण मेट्रो रेलवे प्रोजेक्ट के अलावा विकास परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
इस तरह बीएमसी पर पूरी तरह से महिला राज होगा, मेयर पद पर रितु तावड़े पहले से विराजमान है, ऐसे में अब आयुक्त पद पर भिड़े की नियुक्ति से यह शक्ति दोगुनी हो गई है.
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
प्रजा फाउंडेशन की रिपोर्ट से बीएमसी बेनकाब, मुंबई में प्रदूषण की शिकायतें 531% बढ़ीं, स्वच्छता में नहीं मिली
भिड़े मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसीएल) की प्रबंध निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के लिए जानी जाती हैं, जहां उन्होंने मेट्रो नेटवर्क को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें आरे कार शेड परियोजना भी शामिल है, उम्मीद है कि उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा. बीएमसी कमिश्नर की दौड़ में अन्य नामों में संजय मुखर्जी, असीम गुप्ता और मिलिंद म्हैस्कर शामिल थे, लेकिन अंतिम रूप से अश्विनी भिड़े ने बाजी मार ली।
ये भी पढ़ें :- वडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी
शिंदे की नही चली
सूत्रों के मुताबिक नए बीएमसी कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट में संघर्ष चल रहा था। बीजेपी, महिला आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े को इस पद पर नियुक्त करना चाहती थी जबकि शिंदे इस पद पर असीम कुमार गुप्ता व संजय मुखर्जी में से किसी को आयुक्त के पद पर तैनात करना चाहते थे, लेकिन डीसीएम की नहीं चली।
