- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc New Commissioner Race Bhide Gupta Mumbai Politics
भूषण गगराणी की रिटायरमेंट से पहले बढ़ी सियासत, बीएमसी कमिश्नर पद पर कई दावेदार
Ashwini Bhide vs Aseem Gupta: भूषण गगराणी के रिटायर होने से पहले नए कमिश्नर को लेकर महायुति सरकार में मतभेद सामने आए हैं। अश्विनी भिड़े और असीम गुप्ता के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा मानी जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

अश्विनी भिड़े Vs असीम गुप्ता (सौ, सोशल मीडिया )
BMC Commissioner New Appointment Mumbai: बीएमसी कमिश्नर पद से भूषण गगराणी 31 मार्च को रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में देश की सबसे अमीर माने जाने वाली इस महानगरपालिका का नया आयुक्त कौन होगा। इसे लेकर महायुति सरकार में भी मतभेद है।
सूत्रों के मुताबिक़ सीएम देवेन्द्र फडणवीस की टीम इस अहम पद पर महिला आईएएस अधिकारी व वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत अश्विनी भिड़े की नियुक्ति चाहती है। जबकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की टीम अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी असीम कुमार गुप्ता या फिर एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी को इस पद पर नियुक्त करने की सिफारिश कर रहा है।
दरअसल बीएमसी सरकार के लिए कुबेर के खजाने की तरह है। यही वजह है कि सीएम फडणवीस व डीसीएम शिंदे इस पर अपना कंट्रोल चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों अपनी पसंद के अधिकारी को नियुक्त करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। जानकारों का यह भी कहना है कि भिड़े और गुप्ता के बीच चल रही दौड़ में एमएमआरडीए आयुक्त संजय मुखर्जी गेमचेंजर बन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
मलकापुर-धनोडी मार्ग पर धू-धू कर जली जेसीबी, शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
गोंदिया शहर में श्वानों की नसबंदी की मांग तेज, जनता दरबार में 43 नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें
भिड़े रेस में आगे
- बीएमसी आयुक्त पद की रेस में फिलहाल मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अश्विनी भिड़े का – नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। भिड़े इससे पहले मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में काफी अहम योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर के तौर पर असरदार तरीके से काम कर चुकी हैं। चूंकि उन्हें मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों का काफी अनुभव है। इसकी वजह से उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है।
- असीम गुप्ता भी प्रबल दावेदार अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी असीम गुप्ता को बीएमसी आयुक्त पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट डीसीएम शिंदे के पास है। यही वजह है कि वे गुप्ता को बीएमसी कमिश्नर बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। गुप्ता को जहां मुंबई शहर के विकास की प्रमुख योजनाओं का विस्तृत जानकारी है। वही एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी के तौर भी उनके योगदान को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। शिंदे का मानना है कि गुप्ता के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में उनके अनुभव का इस्तेमाल मुंबई जैसे बड़े शहर की प्लानिंग व विकास में बेहतर तरीके से किया जा सकता है।
कई अन्य नामों की भी चर्चा
बीएमसी के नए आयुक्त के लिए अश्विनी भिड़े, असीम गुप्ता के अलावा राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिव विकास खरगे, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव व्ही राधा, गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव मनीषा महैश्कर, एमएमआरडीएस आयुक्त संजय मुखर्जी व म्हाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव जायसवाल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर सीएम देवेंद्र फडणवीस ही लगायेंगे।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में प्री-मानसून तैयारी तेज, बीएमसी ने नालों की सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए
कौन हैं असीम गुप्ता
- अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी असीम गुप्ता को बीएमसी कमिश्नर पद के लिए एकनाथ शिंदे की पहली पसंद बताया जा रहा है। गुप्ता महाराष्ट्र कैडर के 1994 बैच के सीनियर इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ऑफिसर है।
- उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से नेवल आर्किटेक्चर में बीटेक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने आईआईटी दिल्ली से अप्लाइड मैथमेटिक्स में एम टेक किया है। गुप्ता ठाणे, नागपुर और औरंगाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर रह चुके हैं।
- वे मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एडिशनल कमिश्नर का पद भी संभाल चुके हैं। वे स्लम रिहेबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
- गुप्ता ने रिलीफ एंड रिहेबिलिटेशन डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में भी अपना योगदान दिया है।
मुंबई से नवभारत लाइव के लिए लतिकेश शर्मा की रिपोर्ट
Bmc new commissioner race bhide gupta mumbai politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
May 16, 2026 | 09:05 PMNEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
May 16, 2026 | 08:51 PMफिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
May 16, 2026 | 08:48 PMNEET Paper Leak: पुणे की वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मांढरे गिरफ्तार, मॉडर्न कॉलेज की प्रिंसिपल ने व्यक्त किया दुख
May 16, 2026 | 08:45 PMआजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
May 16, 2026 | 08:26 PM5 लाख के कर्ज के लिए रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त का कत्ल कर 8 महीने तक पुलिस को छकाया
May 16, 2026 | 08:21 PMवैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
May 16, 2026 | 08:14 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM













