अशोक खरात मामले पर एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस! IPS तेजस्वी सातपुते संभालेंगी SIT की कमान, जल्द खुलेंगे कई राज
Ashok Kharat Epstein Case: महाराष्ट्र का 'एपस्टीन' कांड। IPS तेजस्वी सातपुते संभालेंगी SIT की कमान। सुषमा अंधारे ने की रूपाली चाकणकर के नार्को टेस्ट की मांग। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
अशोक खरात और IPS तेजस्वी सातपुते (सौजन्य-सोशल मीडिया)
IPS Tejaswi Satpute SIT Investigation: महाराष्ट्र के ‘अशोक खरात एपस्टीन’ मामले की जांच पुणे स्थित एसआरपीएफ की कमांडेंट पद पर कार्यरत, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते करेंगी। सतपुते ने जांच का जिम्मा संभाल लिया है। महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें महिला कर्मियों सहित अपराध शाखा के 5 से 10 अधिकारी शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाना अभी जल्दबाजी होगी। यह मामला केवल एक पीड़ित तक सीमित नहीं हो सकता है, बल्कि इसकी पुष्टि के लिए और शिकायतों की आवश्यकता है। स्वयंभू धर्मगुरु और अंकशास्त्री अशोक खरात पर 27 वर्षीय महिला के साथ कथित, यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।
अन्य पीड़ित महिलाएं भी सामने आईं
अधिकारियों ने ने संकेत दिया है कि मामले में अन्य पीड़ित महिलाएं भी शामिल हो सकती है। पीड़िता ने अशोक खरात पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद मामला शुरू में नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, बाद में इसे नाशिक की एलसीबी, यूनिट-1 को स्थानांतरित कर दिया गया, महिला 2022 से खरात के घर आती-जाती रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
‘मैं शिवसेना में ही रहूंगा…’, बागी सांसद नागेश पाटिल अष्टिकर का रहस्यमयी बयान; ऑपरेशन टाइगर के बीच बढ़ी उलझन
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
बागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
उसने आरोप लगाया कि खरात ने धार्मिक अनुष्ठानों के बहाने बार-बार उसके साथ यौन उत्पीड़न किया पीड़िता ने दावा किया कि खरात ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने इस दुर्व्यवहार के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें – अशोक खरात का पैर धोने वाली रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, CM फडणवीस ने सफाई सुनने से किया इनकार
चाकणकर का नार्को टेस्ट करें: अंधारे
इसी बीच, कैप्टन अशोक खरात ने किए दुष्कर्म का मामला सीधे राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर तक पहुंचा है। वहीं शिवसेना उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे ने चाकणकर की नार्को टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि कई पीड़ितों से बात की गई और उन्हें मिली जानकारी बेहद धक्कादायक है। पीड़ितों के अनुसार चाकणकर तंत्र-मंत्र विद्या में संलग्न थी।
