टिकट की जांच करते हुए (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

पश्चिम रेलवे पर बढ़ी बेटिकट यात्रियों की संख्या, एक माह में 27.37 करोड़ की जुर्माना वसूली

AC Local unauthorized travel: बिना टिकट यात्रा पर रेलवे की सर्जिकल स्ट्राइक! मुंबई सेंट्रल मंडल ने वसूली में मारी बाजी। जानें एसी लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कितने मामले पकड़े गए।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Western Railway fine collection: पश्चिम रेलवे ने टिकट जांच के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अप्रैल 2026 में 27.37 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक जुर्माना वसूल किया है। इसके पहले मई 2022 में एक माह में 25.98 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना अवैध यात्रियों से वसूला गया था। बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, मुंबई उपनगरीय सेवाओं, मेल/एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनों तथा हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों में निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

3.60 लाख अवैध यात्रा के मामले

पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारियों की निगरानी में कार्यरत अत्यंत कुशल टिकट जांच टीम द्वारा अप्रैल 2026 के दौरान पूरे नेटवर्क पर व्यापक अभियान चलाए गए। इसके परिणामस्वरूप 3.60 लाख से अधिक बिना टिकट/अनियमित यात्री पाये गये तथा उनसे 27 करोड़ से अधिक का जुर्माना प्राप्‍त किया गया, जो अप्रैल 2025 में दर्ज 21.89 करोड़ की तुलना में 25% अधिक है। साथ ही, यह प्राप्‍त जुर्माना राशि निर्धारित लक्ष्य 24.07 करोड़ से 13% अधिक है।

मुंबई सेंट्रल मंडल पर सर्वाधिक मामले

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, अप्रैल 2026 के दौरान कई मंडलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किये। मुंबई सेंट्रल मंडल ने सर्वाधिक 13.06 करोड़ का योगदान दिया, इसके बाद अहमदाबाद मंडल ने 4.22 करोड़ और रतलाम मंडल ने 3.41 करोड़ की राशि वसूली की। इन सभी मंडलों ने पिछले पांच वर्षों में जुर्माने के रूप में अपना सर्वोच्च राजस्व संग्रह दर्ज किया। एसी लोकल ट्रेनों में अनधिकृत यात्रा को रोकने के लिए विशेष और औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए गए।

अप्रैल 2026 के दौरान एसी लोकल ट्रेनों में 14 हजार से अधिक मामलों का पता लगा कर लगभग 44 लाख का जुर्माना वसूल किया गया। यह राशि पिछले वर्ष की समान अवधि के 20.24 लाख की तुलना में 117% अधिक है। कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 के दौरान पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड में 1.1 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्री पाये गये तथा उनसे 6 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO

एक तरफ PM मोदी से मुलाकात, दूसरी तरफ CM फडणवीस के संग जयंत पवार ने की हवाई यात्रा, महाराष्ट्र बढ़ा सियासी पारा

रांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO

बेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर