Fraud: अंधेरी ईस्ट में ट्रैवल फ्रॉड, वियतनाम टूर के नाम पर 8.24 लाख की ठगी
Maharashtra News: मुंबई के अंधेरी ईस्ट में एक बिजनेसमैन से वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर 8.24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजेंट पर नकली वाउचर दिखाकर धोखा देने का आरोप है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Fraud (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai News In Hindi: पश्चिमी मुंबई के अंधेरी ईस्ट से ट्रैवल फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक बिजनेसमैन से वियतनाम टूर पैकेज के नाम पर कथित तौर पर 8।24 लाख की ठगी की गई। पीड़ित प्रवास (49), जो मरोल के निवासी हैं और एक इंजीनियरिंग कंपनी के डायरेक्टर हैं।
श्री साई ट्रैवल्स के मालिक संदीप जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, प्रवास पिछले छह साल से मरोल में रह रहे हैं।
दिया था वियतनाम के आकर्षक टूर पैकेज का ऑफर
उनके फैमिली डॉक्टर चंदर ने उन्हें वियतनाम ट्रिप अरेंज करने के लिए आरोपी ट्रैवल एजेंट के पास भेजा था। डॉक्टर का करीबी होने का दावा करके जायसवाल ने प्रवास का भरोसा जीता और, उनके परिवार (पत्नी और बेटे सहित) के लिए एक आकर्षक वियतनाम दूर पैकेज ऑफर किया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर से 31 दिसबर 2025 के बीच होने वाली वियतनाम ट्रिप के लिए कुल 8।24 लाख का भुगतान किया था। आरोपी ने उन्हें होटल और फ्लाइट वाउचर भी शेयर किए, जिससे ऐसा लगा कि सभी बुकिंग कन्फर्म हो गई है।
ये भी पढ़ें :- Palghar: लगातार चौथी बार ओपन आरक्षण, वसई-विरार में महापौर की कुर्सी बविआ के पास
हालांकि, दिसंबर के मध्य तक भी वीजा नहीं मिला, तो प्रवास को शक हुआ दूसरे ट्रैवल एजेंसियों और एयरलाइंस से संपर्क करने पर पीड़ित को पता चला कि उसके नाम से कोई फ्लाइट या होटल बुकिंग नहीं की गई थी। तब पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर उसे गुमराह करने और पैसे हड़पने के लिए नकली डिजिटल ट्रैवल बाउचर बनाए थे।
