Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में हो सर्जिकल स्ट्राइक! UBT नेता ने केंद्र सरकार से की मांग, नवनीत राणा पर किया पलटवार

Surgical Strike on Bangladesh Demand: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए शिवसेना (UBT) नेता आनंद दुबे ने भारत सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 24, 2025 | 05:08 PM

आनंद दुबे और बांग्लादेश हिंसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिस तरह की स्थिति बांग्लादेश में है, हिन्दुओं को टारगेट कर मारा जा रहा है। भारत में रहने वाले हिन्दुओं में गुस्सा है और जो लोग हिन्दुओं को मार रहे हैं, अब जरूरत है कि केंद्र सरकार बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक कर उन लोगों को अंजाम तक पहुंचाए जो दोषी हैं।

आनंद दुबे का यह बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री बनाने की वकालत की। आनंद दुबे ने मुंबई में आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इमरान मसूद का बयान सिर्फ प्रियंका गांधी के लिए उनकी तारीफ को जाहिर करता है। 2029 से पहले कोई लोकसभा चुनाव नहीं होने वाले हैं, तो प्रियंका गांधी उस समय प्रधानमंत्री कैसे बन सकती हैं?

उनकी बातें सिर्फ उनकी पर्सनल तारीफ हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसका विरोध हो रहा है। भारत सरकार को भी विरोध करना चाहिए। वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वहां सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए। प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए वे कह देते हैं। यह कल्पनाओं में जीने वाली बात है।

नवनीत राणा के बयान का किया विरोध

भाजपा नेता नवनीत राणा के बयान पर आनंद दुबे ने कहा कि नवनीत राणा को हिंदुओं का प्रतिनिधि नहीं माना जा सकता। हिंदू समुदाय सहनशील है और सही-गलत की समझ रखता है। आज के हिंदू समाज में एक, दो या तीन बच्चे होना आम बात है और सभी इसे समझते हैं।

नवनीत राणा हिंदू समुदाय के मूल्यों को नहीं दिखातीं। 20 से 25 बच्चे होना विज्ञान के तर्क से भी नहीं है। ऐसे लोग किसी धर्म के सगे नहीं हैं, वे केवल राजनीति करती हैं। राजनीति के हाशिए पर चली गई हैं। लाइमलाइट में आने के लिए ऐसा बयान देती हैं।

यह भी पढ़ें- जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर

एलडीएफ पार्षद के मुद्दे पर कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं। जो देश का नहीं, वह किसी काम का नहीं। हमारे देश में ‘जय हिंद, भारत माता की जय’ नहीं कह सकता, वह देश में नहीं रह सकता। पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाओ। इसकी व्यवस्था शिवसेना (यूबीटी) कर देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चौहान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने क्या सोचकर कहा, पता नहीं। अब तक बहुत कुछ बदल जाना चाहिए था। लेकिन, लोगों का गुस्सा ही बढ़ गया है। इनके जैसे कई नेता हैं, जो कांग्रेस की नाव डूबाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस पता नहीं किस मजबूरी में है, क्यों नहीं भगा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anand dubey demands surgical strike against bangladesh statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 05:08 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Navneet Rana
  • Shiv Sena UBT

सम्बंधित ख़बरें

1

कार्यकर्ता हैं नहीं, चुनाव कैसे लड़ेंगे? उद्धव-राज की जोड़ी पर बावनकुले का तंज, बोले- अभी और भी…

2

जब तक मैं BJP के साथ हूं…ठाकरे बंधु की युति पर अठावले का बड़ा बयान, बताया कौन बनेगा मुंबई का मेयर

3

इतिहास रचने को तैयार नवी मुंबई एयरपोर्ट: 25 दिसंबर से 13 उड़ानों के साथ होगी भव्य शुरुआत

4

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत बनी फेवरेट, 8 महीनों में बना यात्रियों का रिकॉर्ड! जानें क्या है टाइमिंग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.