शिवसेना उद्धव ठाकरे, मेलोडी चॉकलेट आंदोलन, पेपर लीक,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
नागपुर

'जनता त्रस्त मोदी मस्त': नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट

Nagpur Paper Leak Issue: नागपुर के वैरायटी चौक पर शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे ने महंगाई, पेपर लीक और ईंधन कीमतों के विरोध में मेलोडी चॉकलेट बांटकर अनोखा प्रदर्शन किया।

अंकिता पटेल

Nagpur Shiv Sena UBT Melody Chocolate Protest: देश में बढ़ती महंगाई, ईंधन की कीमतों में वृद्धि, गैस सिलेंडर के आसमान छूते दाम, शिक्षा क्षेत्र में पेपर लीक की घटनाओं और केंद्र सरकार की 'इवेंट' राजनीति के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की ओर से वैरायटी चौक पर मेलोडी चॉकलेट बांटकर अनोखा व्यंग्यात्मक आंदोलन किया गया। महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में शिवसैनिकों ने सिर व बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी।

'जनता त्रस्त मोदी मस्त, मेलोडी खाओ खुद जान जाओ' जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान शहर प्रमुख संदीप रियाल पटेल, विक्रम राठौड़ और हरिभाऊ बनाईत भी उपस्थित रहे। कुमेरिया ने कहा कि यह सिर्फ एक सामान्य विरोध प्रदर्शन नहीं है बल्कि यह इस बात का संकेत है कि आज देश किस दिशा में जा रहा है।

पेपर लीक का गंभीर मुद्दा हो, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें हों या खाद्य तेल के दाम, आम जनता के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। चाय से लेकर रोजमर्रा की हर जरूरी वस्तु महंगी हो चुकी है और इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। इसी अन्याय के खिलाफ देश के मध्य भाग यानी नागपुर से इस बड़े संघर्ष की शुरुआत हुई है।

युवाओं के आक्रोश से जन्मी 'कॉकरोच जनता पार्टी'

कुमरिया ने कहा कि आज बेरोजगारी से परेशान युवाओं को कॉकरोच' कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी इसी आक्रोश का परिणाम है। वह समय दुर नहीं जब 'जेन जी' सड़कों पर उतरकर इस सरकार को सबक सिखाएंगे, सरकार को अब सुधरना चाहिए, जब देश संकट में है तब इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी चॉकलेट देकर आप कौनसा संदेश देना चाहते है।

रुपया गिर रहा है, इसलिए सोना मत खरीदी कह रहे हैं। अगर आपके 'ट्रंप तात्या' से इतने अच्छे संबंध हैं तो उनसे कहकर यह वैश्विक युद्ध क्यों नहीं रुकवाते। आंदोलनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मजाक बना दिया है। विश्व गुरु" का सपना दिखाकन हर संकट की एक इवेंट में बदलकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

इस दौरान नितिन सोलंके, गुलाब भोयर, निखिल जाडुलकर, महेंद्र कठाने, दिलीप तुपकर, विकास देशमुख, पंकज सालवीकर, भूषण वैझारी, प्रशांत हलवी, बॉबी गजभिये, राजेश महकर, सचिन कापसे, नीलेश वाडेकर, अरविंद राजपूत, समीर कपार्ट। अरुपण बलनदार सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल