अमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
Amruta Fadnavis News: अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी के मितव्ययिता आह्वान के समर्थन में कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द किया। येवला पैठणी और 'नेशन फर्स्ट' के संदेश के साथ लिया साहसी फैसला। पढ़ें पूरी खबर।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अमृता फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amruta Fadnavis Cancels Cannes Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और गायिका अमृता फडणवीस ने अपनी संवेदनशीलता और राष्ट्रभक्ति से सबका दिल जीत लिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के अपने नियोजित दौरे को रद्द करने का एक बड़ा और कठिन निर्णय लिया है। यह फैसला उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में मितव्ययिता (Austerity Measures) अपनाने और अनावश्यक अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को कम करने के आह्वान के सम्मान में लिया है।
महाराष्ट्र की संस्कृति का होना था प्रदर्शन
अमृता फडणवीस को इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली हथकरघा (Handloom) विरासत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस खास अवसर के लिए महाराष्ट्र के येवला के कुशल कारीगरों ने महीनों की कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ एक शानदार पैठणी साड़ी तैयार की थी। इस दौरे का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारतीय कारीगरों की कला को प्रदर्शित करना था।
My first step towards the austerity measures envisioned by Hon’ble PM Narendra Modi ji: putting nation first.
I was honoured with an invitation to represent Maharashtra, its culture and our glorious handloom heritage at the prestigious Cannes Film Festival. A magnificent Paithani… pic.twitter.com/MogGE2pilD — AMRUTA FADNAVIS (@fadnavis_amruta) May 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Aditi Rao Hydari ने कान्स 2026 में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन लूटी महफिल, ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हुए फैंस
मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को दिया अल्टीमेटम, 30 मई से करेंगे आमरण अनशन, जानें क्या है मांग
मेरी सुरक्षा और गाड़ियां वापस ले सरकार, जानें सांसद सुप्रिया सुले की इस अपील के पीछे क्या है कारण?
NCP के पैसों से ब्यूटी पार्लर और घर का किराया? रोहित का अजित पवार की पार्टी को लेकर सनसनीखेज दावा
रेड कार्पेट से ऊपर राष्ट्र का हित
अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस निर्णय की जानकारी देते हुए अमृता फडणवीस ने राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया। उन्होंने लिखा, यह निर्णय लेना आसान नहीं था, क्योंकि इस यात्रा के पीछे कई कारीगरों, डिजाइनरों और शुभचिंतकों का प्यार और मेहनत जुड़ी थी। लेकिन जब राष्ट्र का आह्वान होता है, तो हमें पूरी ईमानदारी और दृढ़ विश्वास के साथ उसके साथ खड़ा होना चाहिए। रेड कार्पेट इंतजार कर सकता है, राष्ट्र हमेशा पहले आता है।
यह भी पढ़ें: मेरी सुरक्षा और गाड़ियां वापस ले सरकार, जानें सांसद सुप्रिया सुले की इस अपील के पीछे क्या है कारण?
कारीगरों के प्रति जताया आभार
अमृता फडणवीस ने उन सभी बुनकरों और डिजाइनरों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस खास यात्रा की तैयारी में अपना योगदान दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि वे व्यक्तिगत रूप से वहां नहीं जा रही हैं, लेकिन उनका समर्थन हमेशा इन कलाकारों के साथ रहेगा। इस निर्णय की राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में काफी सराहना हो रही है, क्योंकि इसे व्यक्तिगत ग्लैमर से ऊपर देश के संसाधनों की बचत और प्रधानमंत्री के विजन के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
