-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Amrit Bharat Station Scheme The Face Of Parel Railway Station Has Changed
Amrit Bharat Station Scheme: परेल रेलवे स्टशेन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को अब मिलेगी ये सेवाएं
- Written By: आकाश मसने
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों का रूप बदला जा रहा है, उसी के तहत मुंबई स्थित मध्य रेलवे के परेल स्टेशन की भी कायापलट की गई है। कुछ दिनों पहले ही इसका काम पूरा कर लिया गया है।

परेल रेलवे स्टेशन (फोटो नवभारत)
मुंबई: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों का रूप बदला जा रहा है, उसी के तहत मुंबई स्थित मध्य रेलवे के परेल स्टेशन की भी कायापलट की गई है। कुछ दिनों पहले ही इसका काम पूरा कर लिया गया है। नई बिल्डिंग में एलिवेटेड पार्किंग, विशाल बुकिंग ऑफिस समेत कई अन्य सुविधाएं बनाई गई है। इस अपग्रेडेशन की लागत 19.41 करोड़ रुपये है, जिससे 37,000 से अधिक यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस काम को 2023 में लॉन्च किया गया था। स्टेशन की इमारत में ही शामिल पार्किंग स्थल, जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में परेल स्टेशन पर स्वच्छ भारत से प्रेरित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, स्वच्छ वातावरण के लिए आकर्षक लैंडस्केपिंग से सुसज्जित प्लेटफॉर्म और उन्नत यात्री सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा अतिरिक्त लिफ्ट, एस्केलेटर, साइन बोर्ड, ऑफिस, और विकलांगों के अनुकूल सुविधाओं सहित सभी यात्रियों के लिए समावेशिता के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ बेहतर कनेक्टिविटी दी गई है।
विक्रोली और कांजुरमार्ग स्टेशन का भी बदला जा रहा है रूप
मिली जानकारी के अनुसार, योजना के लिए चुने गए 1309 स्टेशनों में से पश्चिम रेलवे के 76 और मध्य रेलवे के 38 स्टेशन शामिल है। परेल के अलावा, दो अन्य महत्वपूर्ण उपनगरीय स्टेशनों, विक्रोली को 19.16 करोड़ और कांजुरमार्ग को 27.01 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
नागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना में स्टेशनों पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है।
इन चीज़ों का बदला गया रूप
- साफ शौचालय
- हर स्टेप्लेटफार्म पर पानी की व्यवस्था
- स्टेशन पर लाइटिंग
- इंडीकेटर्स
- विकलांगों के अनुकूल फ्लोरिंग
- साइन बोर्ड
- नया लिफ्ट और एस्केलेटर
- नया बुकिंग ऑफिस
- परेल स्टेशन प्रतिदिन फुटफाल – करीब 46,000
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या है अमृत भारत स्टेशन योजना?
गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को बेहतर यात्री सुविधाओं, बेहतर यातायात परिसंचरण, उन्नत साइन बोर्ड के साथ आधुनिक केंद्रों में बदलना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे स्टेशनों के विकास और पुनर्विकास के लिए 6 अगस्त 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना का शुभारंभ किया था।
Amrit bharat station scheme the face of parel railway station has changed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: लाखांदुर में 15,562 हेक्टेयर में धान की बुआई पूरी, बारिश से रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
Jul 29, 2026 | 02:59 PMरेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, मेडिकल आधार पर कैडर बदलने वालों की पुरानी सेवा भी प्रमोशन में होगी शामिल
Jul 29, 2026 | 02:58 PMछत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM










