-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ajit Pawar Holds Meeting With Senior Leaders To Review Ncp Performance In Lok Sabha Elections
अजित पवार ने लोकसभा चुनाव में NCP के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक
- Written By: साक्षी सिंह
अतिज पवार की राकांपा ने राज्य की चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल एक ही सीट रायगढ़ पर जीत हासिल कर सकी। बैठक में राकांपा अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के अलावा वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, दिलीप वल्से पाटिल और धनंजय मुंडे भी शामिल हुए।

अजित पवार
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव परिणामों और उसमें पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करने के लिए अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। यह बैठक दक्षिण मुंबई में उनके सरकारी आवास देवगिरी में हुई।
चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था NCP
अतिज पवार की राकांपा ने राज्य की चार लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह केवल एक ही सीट रायगढ़ पर जीत हासिल कर सकी। बैठक में राकांपा अध्यक्ष अजित पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के अलावा वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, दिलीप वल्से पाटिल और धनंजय मुंडे भी शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
सत्ता सुख के लिए फिर करवट लेगी महाराष्ट्र की राजनीति? पवार की राकांपा में ‘विलय या एनडीए’ को लेकर मचा घमासान
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
Shirur APMC Election में बड़ा सियासी उलटफेर, भाजपा ने आखिरी वक्त में अजित पवार गुट से मिलाया हाथ
एक ही सीट जीत सकी
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती लोकसभा सीट पर राकांपा एसपी की सांसद और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से हार गईं। अजित पवार पिछले साल जुलाई में कुछ अन्य विधायकों के साथ राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना में शामिल हो गए थे, जिसके कारण उनके चाचा शरद पवार द्वारा गठित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी।
ऐसा रहा 2024 में महायुति का प्रदर्शन
बता दें कि महाराष्ट्र 48 लोकसभा सीट वाला राज्य है। लोकसभा चुनाव 2024 में महायुति यानी बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा। भाजपा महज 9 सीट ही जीत सकी। वहीं शिव सेना शिंदे की पार्टी भी खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं अजित पवार की एनसीपी भी महज एक ही सीट पर जीत दर्ज कर सकी है। यानी महायुति के खाते में 48 में से 17 ही सीट हासिल कर पाई। जबकि इसके मुकाबले 2019 आम चुनाव में अकेली बीजेपी को 25 सीट पर जीत मिली थी।
Ajit pawar holds meeting with senior leaders to review ncp performance in lok sabha elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














