Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में अजित पवार गुट के नेता का बेरहमी से कत्ल, जानिए क्या है पूरा मामला

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता की दक्षिण मुंबई में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। भायखला के म्हाडा कॉलोनी इलाके में शुक्रवार देर रात एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी (43) पर धारदार हथियारों से हमला किया गया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 05, 2024 | 05:02 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक नेता की दक्षिण मुंबई में अज्ञात लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। भायखला के म्हाडा कॉलोनी इलाके में शुक्रवार देर रात एनसीपी के नेता सचिन कुर्मी (43) पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल सचिन कुर्मी को जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस मामल में एक अधिकारी ने बताया कि हमले में दो से तीन लोग शामिल थे। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें:– अजित पवार अकेले लड़ेंगे चुनाव, शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख का बड़ा दावा

सम्बंधित ख़बरें

NCP में अंदरूनी कलह: विलय पर पटेल-तटकरे की नाराजगी, सुनेत्रा पवार की बढ़ी मुश्किलें

बारामती-राहुरी में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव, उद्धव की विप सीट के लिए राउत का संयमित रुख

अजित पवार की विरासत संभालने उतरेंगी सुनेत्रा पवार, बारामती उपचुनाव के लिए 6 अप्रैल को भरेंगी नामांकन

NCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात

देर रात हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 1 बजे के करीब एनसीपी नेता सचिन कुर्मी के सीने, गर्दन, हाथ और पेट पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया। घटना के जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सचिन को नजदीकी जेजे अस्पताल ले गई, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की जांच शुरू कर दी है। भायखला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र में ऐतिहासिक तत्वों को पहुंचाया नुकसान तो मिलेगी ये सजा, शिंदे कैबिनेट ने लिए कई बड़े निर्णय

सभी एंगल से हो रही जांच

पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। इस हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में दो या इससे अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। हत्या पुरानी रंजिश या राजनीतिक द्वेष से होने की आशंका जताई जा रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ajit pawar faction leader brutally murdered in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2024 | 05:02 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.