NCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
NCP Politics: अजित पवार के निधन के बाद NCP में 'पावर गेम' की खबरों के बीच सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार ने दिल्ली में प्रफुल पटेल से मुलाकात की। क्या यह डैमेज कंट्रोल है?
- Written By: आकाश मसने
सुनेत्रा पवार, प्रफुल पटेल व पार्थ पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sunetra Pawar Meets Praful Patel: महाराष्ट्र की सियासत में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भीतर मचे घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने अपने बेटे पार्थ पवार के साथ शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल के आवास पर मुलाकात की। पार्टी प्रवक्ताओं के अनुसार, यह बैठक गुरुवार रात को हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
क्यों अहम है यह मुलाकात?
यह बैठक उस समय हुई है जब पार्थ पवार ने उन खबरों को पूरी तरह से बेबुनियाद और अटकलबाजी करार दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश की थी। गौरतलब है कि 28 जनवरी को एक दुखद विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी के नेतृत्व को लेकर खींचतान की खबरें आ रही थीं।
रोहित पवार के दावों ने मचाया हड़कंप
शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने पिछले सप्ताह एक बड़ा धमाका करते हुए दावा किया था कि सुनेत्रा पवार ने 10 मार्च को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर खुद को पार्टी अध्यक्ष घोषित करने की जानकारी दी थी। रोहित पवार का आरोप है कि प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे ने 16 फरवरी को गुपचुप तरीके से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पार्टी के संविधान में संशोधन की बात कही थी, ताकि सारी शक्तियां कार्यकारी अध्यक्ष (पटेल) के पास आ जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
चंद्रपुर मनपा का एक्शन! जाति प्रमाणपत्र पर घिरे पार्षद, 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी
अतिक्रमण कार्रवाई से बढ़ा दबाव, संभाजीनगर में बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी घमासान तेज
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
क्या सुनेत्रा पवार नाराज हैं?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सुनेत्रा पवार, पटेल और तटकरे द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए स्पष्टीकरणों से संतुष्ट नहीं थीं। हालांकि, पार्थ पवार ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे पार्टी को कमजोर करने की साजिश बताया है। आनंद परांजपे (NCP प्रवक्ता) ने पुष्टि की है कि यह मुलाकात दिल्ली में हुई, जिसे अब एक ‘डैमेज कंट्रोल’ कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
अजित पवार की विरासत को संभालने की इस जंग में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पवार परिवार और संगठन के पुराने दिग्गज एक साथ चल पाते हैं या एनसीपी में एक और बड़ी दरार पड़ने वाली है।
