- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Aimim Waris Pathan On Pahalgam Attack Terrorists Should Be Hunted Down And Eliminated
लाशों के ढेर लगाता पड़ोसी मुल्क…सरकार के फैसलों का वारिस पठान ने किया समर्थन, कहा- क्यों रखे कोई रिश्ता
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में भी आक्रोश फैला है। इस मामले में एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।
- Written By: प्रिया जैस

वारिस पठान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश का माहौल पैदा हो गए है। देश का हर समुदाय आज आतंकवाद के खिलाफ एक साथ आकर खड़ा है और इस हमले की निंदा कर रहा है। इस आतंकवादी हमले में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है और आतंकवादियों को खत्म करने की मांग की है।
वारिस पठान ने कहा कि आतंकियों को खदेड़कर बाहर कर मारना चाहिए और उनके साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में AIMIM नेता वारिस पठान कहते हैं, “देखिए, कूटनीतिक तौर पर, शुरुआत में ऐसा कदम उठाना एक अच्छा फैसला था, और हम चाहते हैं कि और भी सख्त कदम उठाए जाएं।”
आतंकवाद के खिलाफ छेड़े जंग – वारिस पठान
सभी दलों को एकजुट होने का संदेश देते हुए वारिस पठान ने कहा, “इन आतंकवादियों को ढूंढ़कर खत्म किया जाना चाहिए। इतने सालों से हम देख रहे हैं कि कैसे पड़ोसी मुल्क यहां लाशें भेजते रहते हैं, तो हम उनसे कोई रिश्ता क्यों रखें? हमें उनके खिलाफ पूरी जंग छेड़नी चाहिए। कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए, और सभी दलों को एक मंच पर एकजुट होना चाहिए। यह मेरी समझ है, और जब हम एक साथ आएंगे और आतंकवाद को जड़ से खत्म करेंगे, तभी हम सही मायने में सुरक्षित होंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
सिरोंचा के किसानों का बढ़ा रुझान; नागपुर के बजाय तेलंगाना के वरंगल में बेच रहे मिर्च, मिल रहा बंपर दाम
एटापल्ली: पंचायत समिति का सरकारी पेट्रोल पंप बना सफेद हाथी, ईंधन की किल्लत से नागरिक त्रस्त, जांच की मांग
भंडारा: छात्र सत्यापन के साथ परीक्षा अनिवार्य करने के आदेश पर बवाल, शिक्षक-छात्रों ने जताया कड़ा विरोध
Pune Crime: चरित्र पर शक में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मारा, फिर रची एक्सीडेंट की झूठी कहानी
Mumbai, Maharashtra: Regarding the measures taken by the Cabinet Committee on Security, chaired by PM Narendra Modi, AIMIM leader Waris Pathan says, “Look, diplomatically, it was a good decision to take such a step initially, and we would want even stricter actions to be taken.… pic.twitter.com/vyerGo3WRg — IANS (@ians_india) April 24, 2025
आपको बताते चलें कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय और 2 विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद केंद्र ने आज शाम 6 बजे संसद में सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सुरक्षा के सभी पहलुओं और हमले के बाद की स्थिति पर सभी द्वारा चर्चा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, संसद में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसले
इससे पहले, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया था कि आतंकवादी हमले की गंभीरता को देखते हुए, सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (CCS) ने उपाय किए, जिनमें 5 प्रमुख फैसले शामिल हैं।
1) 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा।
2) एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाएगा।
3) सार्क वीजा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
4) नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया है। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का समय है।
5) भारत इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे।
Aimim waris pathan on pahalgam attack terrorists should be hunted down and eliminated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 08, 2026 | 07:06 PMMesh Sankranti : मेष संक्रांति के दिन क्यों करते हैं सत्तू का दान? जानिए इसके पीछे छुपे राज़
Apr 08, 2026 | 06:53 PMLIVEDC vs GT Live Score: अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, गिल की वापसी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
Apr 08, 2026 | 06:53 PMअमेरिका की मात्र 10% ताकत के आगे ढेर हुआ ईरान! पेंटागन का ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में बड़ी जीत का दावा
Apr 08, 2026 | 06:52 PMबंगाल चुनाव: मालदा हिंसा पर NIA का सनसनीखेज खुलासा! इस तरह जुटाई गई थी भीड़; अचानक बंद हुए थे सीसीटीवी कैमरे
Apr 08, 2026 | 06:47 PMसिरोंचा के किसानों का बढ़ा रुझान; नागपुर के बजाय तेलंगाना के वरंगल में बेच रहे मिर्च, मिल रहा बंपर दाम
Apr 08, 2026 | 06:35 PMन घर के अंदर सुरक्षित न बाहर! कराची में 3 दिन से जारी ‘रैंडम फायरिंग’ ने उड़ाया चैन, अब तक 9 लोग घायल
Apr 08, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













