Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं थम रहा अफवाहों का दौर, मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे को उड़ाने की धमकी

Mumbai railway: मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें दावा किया गया कि सीएसएमटी स्टेशन पर बम रखा गया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 27, 2025 | 07:15 AM

मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे को उड़ाने की धमकी (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai railway: मुंबई एयरपोर्ट को उड़ाने का धमकी भरा कॉल अफवाह साबित होने के बाद आज फिर मुंबई पुलिस का सिर दर्द बढ़ाने वाली खब़र है। मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक धमकी भरा कॉल आया जिसमें दावा किया गया कि सीएसएमटी स्टेशन पर बम रखा गया है। जीआरपी और बम निरोधक दस्ते को तुरंत सूचित किया गया और देर रात तक गहन तलाशी ली गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

मुंबई रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह एक फर्जी कॉल प्रतीत होता है, लेकिन जांच जारी है और कॉल करने वाले का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तो वहीं मुंबई रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ये कोई हॉक्स कॉल हो सकता है, लेकिन कॉल को गंभीरता से लेकर हमने जांच की।

ये भी पढ़े: मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, लगातार आए थे 3 कॉल

सम्बंधित ख़बरें

आदिवासी विकास योजनाओं को समावेशी तरीके से लागू करें: मंत्री अशोक उईके

Mumbai News: आज़ाद मैदान में गिग और प्लेटफॉर्म सेवा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

शाश्वत कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, ‘गोदरेज एग्रोवेट’ समझौते पर सीएम का विश्वास

जोगेश्वरी विधानसभा: महिला नगरसेवकों का नया एजेंडा: वादों से आगे, अब काम बोलेगा

कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

फिलहाल आज 26 जुलाई को जो धमकी मिली है उसमें भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है, अब कॉलर की तलाश की जा रही है। इस धमकी भरे कॉल के बाद मुंबई के कोलाबा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच चल रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

धमकी निकली अफवाह

बता दें कि महाराष्ट्र के साथ-साथ देश में भी सार्वजनिक जगहों को बम से उड़ाने की अफवाहें तेजी पकड़ रही है। प्रशासन इस तरह की खबरों के कारण अलर्ट मोड पर आ गया है। 25 जुलाई को मुंबई एयरपोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई थी।

लगातार आए थे 3 कॉल

दरअसल, 25 जुलाई को मुंबई पुलिस को शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के ‘टर्मिनल 2’ पर बम विस्फोट की धमकी भरा फोन आया। खबर मिलते ही जांच एजेंसियां एक्टिव मोड पर आ गई और एयरपोर्ट की तलाशी ली। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई गहन जांच में एयरपोर्ट में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

साईं मंदिर में भी फैलाई थी बम की अफवाह

बता दें कि श्री साईं बाबा संस्थान में भी गुरुवार को सुबह 8 बजे ऐसे ही एक ईमेल मिला जिसमें साईं मंदिर में बम रखे होने की धमकी दी गई थी। इससे सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर, बम निरोधक दल ने साईं मंदिर की गहन जांच की। लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं मिला।

हालांकि, संस्थान के सुरक्षा विभाग द्वारा गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि यह एक शरारत थी। 2 मई को भी ऐसा ही एक ईमेल मिला था, जो भी एक शरारत थी। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह ईमेल उसी इलाके से या उसी व्यक्ति द्वारा किसी अलग नाम से भेजा गया था।

After airport now there is threat to blow up mumbai railways

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 12:43 PM

Topics:  

  • Bomb Threat Case
  • GRP Police
  • Mumbai News
  • Mumbai Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.