डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी अंबरनाथ से दबोचा, पहचान बदलकर छिपा था पुलिस से
Mumbai News: भाईंदर में 2024 में हुई बेरहमी से हत्या का आरोपी रामू यादव डेढ़ साल बाद अंबरनाथ से गिरफ्तार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदला था।
- Written By: सोनाली चावरे
हत्या का आरोपी अंबरनाथ से गिरफ्तार (pic credit; social media)
Mira Bhayander News: वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की अपराध अन्वेषण शाखा (कक्ष-1, काशीमीरा) ने डेढ़ साल से फरार चल रहे हत्या के एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था और पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी पहचान बदल रहा था।
मामला 5 फरवरी 2024 का है, जब भाईंदर (पूर्व) के साधुराम होटल, भाजी मार्केट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में 25 वर्षीय रितेश राजेंद्र कवाले की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रितेश को नग्न कर उसके हाथ-पांव बांध दिए थे और फिर टॉमी बार, लाठी और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और नवघर पुलिस स्टेशन में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात का मुख्य आरोपी रामू उर्फ रामकेश दूधनाथ यादव (27) लगातार अपनी पहचान छुपाकर भाग रहा था। हाल ही में सूचना मिली कि वह अंबरनाथ क्षेत्र में बदले हुए वेश में रह रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस की विशेष टीम ने खोनीगांव, पाइपलाइन रोड, अंबरनाथ से उसे धर दबोचा।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
सड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
EC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
इसे भी पढ़ें- पत्नी की हत्या, फिर खुद को भी मार डाला; संगमनेर में चौंकाने वाली घटना
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए अपने बाल, दाढ़ी और मूंछें कटवा ली थीं ताकि उसकी पहचान न हो सके। इतना ही नहीं, वह किसी भी मोबाइल फोन या अन्य संचार साधन का उपयोग नहीं कर रहा था ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस न कर पाए। इसके बावजूद पुलिस ने लगातार खुफिया नेटवर्क के जरिए उस तक पहुंच बनाई और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी रामू यादव ने अपराध में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। पुलिस अब उससे यह जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है कि घटना में शामिल बाकी आरोपी कहां छिपे हुए हैं।
इस गिरफ्तारी ने पुलिस की मेहनत और सतर्कता को साबित किया है। साथ ही, इस वारदात से जुड़े बाकी अपराधियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है कि आखिरकार हत्या का मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।
