मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरे तो सड़क पर...किरीट की शह पर मुंबई पुलिस कर रही कार्रवाई! अबू आजमी ने दिया अल्टीमेटम

महाराष्ट्र इकाई के समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अबू आजमी ने आज मुंबई मस्जिद फेडरेशन के शिष्टमंडल के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को ज्ञापन सौंपा। अबू आजमी ने लाउडस्पीकर को लेकर अपनी मांगे रखी।
महाराष्ट्र इकाई के समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अबू आजमी ने आज मुंबई मस्जिद फेडरेशन के शिष्टमंडल के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को ज्ञापन सौंपा।
अबू आजमी (कंसेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र में अवैध लाउडस्पीकर पर पढ़ी जाने वाली अजान से हो रही तकलीफ का मुद्दा उठाया था। किरीट सोमैया ने पुलिस से अवैध लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की थी। इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र इकाई के समाजवादी पार्टी के प्रमुख अबू आजमी ने आवाज उठाई है। अबू आजमी ने इसके खिलाफ सड़क पर उतरने की बात तक कह दी है।

आज मुंबई मस्जिद फेडरेशन के शिष्टमंडल के साथ मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती को महाराष्ट्र इकाई के समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने ज्ञापन सौंपा। मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर हो रही कार्रवाई और मुस्लिम समुदाय को हो रही परेशानी को लेकर उचित कदम उठाने कि मांग की गई।

अबू आजमी ने शेयर किया पोस्ट

कोर्ट द्वारा निर्देशित डेसिबल पर लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने के बावजूद किरीट सोमैया जैसे नफरतपरस्त सरकार की शह पर पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाकर मस्जिदों के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे है। हमने कानूनी रास्ता अपनाया है, पुलिस और सरकार की इस मनमानी के आगे नहीं झुकेंगे।

अबू आजमी ने आंदोलन छेड़ने की कही बात

मस्जिदों से अवैध लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिलने के बाद महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा, "उन्होंने कहा कि कानून है और ऊपर से दबाव है। मैंने कहा कि आप किरीट सोमैया के दबाव में ही ऐसा कर रहे हैं। ऐसा देश में कहीं नहीं हो रहा है। कानून पूरे देश के लिए है लेकिन यहां ज्यादा सख्त किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा, "पुलिस ने कहा कि आप बात करिए। कोई रास्ता निकाला जाएगा ताकि कानून का उल्लंघन किए बिना अज़ान हो सके। अगर सरकार नहीं मानी तो हम सड़कों पर उतरेंगे और बहुत बड़ा आंदोलन करेंगे।"

महाराष्ट्र में अवैध लाउडस्पीकर को हटाने को लेकर कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के किरीट सोमैया आवाज उठा रहे है। अबू आजमी ने किरीट सोमैया के दावों का खंडन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि लाउडस्पीकर हटाए गए तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com