Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Central Railway का सख्त अभियान, 6 महीने में 5.5 लाख बिना टिकट यात्री पकड़े गए

Central Railway ने अप्रैल-सितंबर में 5.5 लाख बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 15.46 करोड़ रुपये वसूले हैं। जुलाई में सबसे ज्यादा 1.05 लाख यात्री बिना टिकट के पकड़े गए।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 18, 2025 | 11:42 AM

टिकट चेकिंग (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Thane News In Hindi: मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनों में अप्रैल से सितंबर तक 6 माह में 5,50,793 बिना टिकट यात्री पकड़े गए हैं। इन यात्रियों से 15 करोड़ 46 लाख 73 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

मध्य रेलवे को लोकल सेवाओं से प्रति दिन लाखों यात्री सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, कुल यात्रियों में से 20 प्रतिशत से अधिक यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए हैं। इस वजह से रेलवे प्रशासन ने टिकट जांच को और अधिक सख्त कर दिया है।

सितंबर 2025 में पिछले वर्ष की तुलना में अभियान के दौरान की गई कार्रवाई में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में बिना बुक किए गए सामान के मामलों को भी शामिल किया गया है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री वैध टिकट या पास के बिना यात्रा करता है, तो उससे पूरे सफर का किराया और अतिरिक्त जर्माना वसला जाता है।

यह जुर्माना कम से कम 250 रुपये या यात्रा के किराए का तीन गुना, जो भी अधिक हो, उतना होता है। गलत श्रेणी (क्लास) में यात्रा करने पर किराए का अंतर और 250 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना वसूला जाता है। अनबुक्ड (बुक न किए – गए) सामान ले जाने पर दोगुना किराया या 50 रुपये, जो अधिक वह दंड स्वरूप वसूला जाता है।

हर महीने 91,799 यात्री बिना टिकट पकड़ाए

वर्तमान वित्तीय वर्ष में मध्य रेलवे द्वारा की गई जांच के दौरान औसतन हर माहीने 91,799 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया। प्रत्येक यात्री से औसतन 280 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जुलाई माह में सर्वाधिक 1,04,967 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, जिनसे 2 करोड़ 50 लाख रुपये का दंड वसूला गया।

ये भी पढ़ें :- Wasai के नागरिकों का अनोखा विरोध, जाम से तंग आकर PM Modi से मांगी आत्महत्या की अनुमति

मध्य रेलवे टिकट जांच

कार्रवाई का विवरण माह वसूला गया जुर्माना (रुपयों में) पकड़े गए बिना टिकट यात्री
मध्य रेलवे टिकट जांच अप्रैल 2,62,43,772 90,090
मध्य रेलवे टिकट जांच मई 2,39,96,165 81,898
मध्य रेलवे टिकट जांच जून 2,75,02,405 97,361
मध्य रेलवे टिकट जांच जुलाई 2,50,08,765 1,04,967
मध्य रेलवे टिकट जांच अगस्त 2,45,04,616 91,222
मध्य रेलवे टिकट जांच सितंबर 2,39,17,611 85,255
कुल – 15,46,73,334 5,50,793

 

91799 passengers caught without tickets every month

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 11:27 AM

Topics:  

  • hindi news
  • Maharashtra
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, मीरारोड से दो पीड़िताएं मुक्त

2

कुंभमेला 2027 की तैयारी, नासिक का 200 करोड़ का ‘गोदावरी बॉण्ड’ NSE पर सूचीबद्ध

3

नालासोपारा के पूर्व नगरसेवक ढगे भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने किया स्वागत

4

60,000 छात्राओं को हर महीने 4.2 लाख मुफ्त सेनेटरी पैड, सांसद पीयूष गोयल की सराहनीय पहल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.