26/11 की 18वीं बरसी पर हाई अलर्ट पर मुंबई, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हवाई सुरक्षा पर विशेष ध्यान

26/11 Mumbai Terror Attack: 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर मुंबई हाई अलर्ट पर है। जमीन से समंदर तक सुरक्षा कड़ी है, जबकि हाफिज सईद समेत 6 आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया जारी है।
Mumbai on high alert on the 18th anniversary of 26/11
सोर्स- सोशल मीडियाफोटो सोर्स- AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 26/11 हमले की 18वीं बरसी पर मुंबई में हाई अलर्ट, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा।

  • ताज होटल, गेटवे ऑफ इंडिया और धार्मिक स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात।

  • हाफिज सईद समेत 6 फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के आदेशों की तामील बाकी।

  • कसाब के बचाव में नियुक्त 2 वकीलों को अब तक फीस नहीं मिली।

  • तटीय और हवाई सुरक्षा बढ़ाई गई, नौसेना और कोस्ट गार्ड की गश्त तेज।

  • 26/11 में साहस दिखाने वाले सदानंद दाते अब महाराष्ट्र पुलिस के प्रमुख हैं।

26/11 Mumbai Attack 18th Anniversary: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आज 26/11 आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर, उन भयावह यादों को याद कर रही है। जब वर्ष 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ बम धमाके और अंधाधुंध गोलीबारी की थी।

इस कायराना हमले में 166 लोगों की जान गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। हमले के 18 साल बीत जाने के बाद आज भी मुंबई पुलिस पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है। शहर में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि कई व्यस्त जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था में खामियां भी देखने को मिली हैं। शहर के अति संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा का घेरा और अधिक मजबूत कर दिया गया है। ताज महल पैलेस होटल, गेटवे ऑफ इंडिया, नरीमन हाउस, सिद्धिविनायक मंदिर, हाजी अली दरगाह और माहिम दरगाह के आसपास भारी पुलिस बल तैनात है।

इसके अलावा चेंबूर स्थित एचपीसीएल और बीपीसीएल रिफाइनरी तथा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के बाहर पेट्रोलिंग और रैंडम चेकिंग बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों और चालकों की गहन तलाशी ली जा रही है, ताकि सुरक्षा में कोई सेंध न लग सके।

हाफिज समेत 5 अन्य आरोपियों को भगोड़ा घोषित करना बाकी

26 नवंबर 2008 को भीषण हमले करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादियों को हिंदी सिखाने वाले जबीउद्दीन अंसारी उर्फ अबू जुदाल के खिलाफ मुकदमा जहां जारी है, वहीं संबंधित आतंकी संगठन के सरगना हाफिज सईद और जकी-उर-रहमान लखवी समेत 6 अन्य साजिशकर्ताओं को भगोड़ा घोषित करने के आदेशों को तामील कराना अभी बाकी है। विशेष अदालत ने इसी साल जुलाई में 6 फरार आरोपियों को भगोड़ा घोषित करने के आदेश जारी किए थे। अदालत फिलहाल जुदाल के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई कर रही है।

कसाब के वकीलों को अब तक नहीं मिली फीस

26/11 के भीषण हमलों के 18 साल बाद भी पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब का बचाव करने वाले 2 वकील आज भी अपनी बकाया फीस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अमीन सोलकर और फरहाना शाह को जून 2010 में महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्होंने निचली अदालत से मिली मौत की सजा के खिलाफ बंबई हाई कोर्ट में 9 महीने तक कसाब की पैरवी की थी। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए दोनों वकीलों को अपने अन्य सभी मुकदमे भी छोड़ने पड़े थे।

Mumbai on high alert on the 18th anniversary of 26/11
नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे का रोडमैप तैयार, 5 चरणों में बनेगा कॉरिडोर, समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा

हवाई सुरक्षा पर विशेष ध्यान

वर्ष 2008 में आतंकवादियों द्वारा समुद्री मार्ग का इस्तेमाल किए जाने के सबक को देखते हुए, इस बार तटीय और हवाई सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) ने अरब सागर में गश्त तेज कर दी है।

सुरक्षा के लिहाज से मछली पकड़ने वाली सभी नावों के लिए 24×7 ट्रैकिंग, बायोमेट्रिक कार्ड और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। साथ ही हालिया जीपीएस जैमिंग की घटनाओं को देखते हुए मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन (एफआईआर) के लिए भी विशेष नोटिस जारी कर सतर्कता बरती जा रही है।

Mumbai on high alert on the 18th anniversary of 26/11
26/11 Mumbai Terror Attack: जब CSMT पर बिछ गई थीं लाशें, 18 साल बाद भी नहीं भूली वह खौफनाक रात

सदानंद दाते ने 26/11 की रात कसाब को खदेड़ा

देश की आर्थिक राजधानी में 26/11 के आतंकी हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते के हाथों में आज महाराष्ट्र पुलिस की कमान है। राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।