नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे का रोडमैप तैयार, 5 चरणों में बनेगा कॉरिडोर, समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा

Nagpur Gondia Expressway: एमएसआरडीसी के नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे का रोडमैप तैयार हो गया है। 5 चरणों में बनने वाला यह कॉरिडोर समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा और विदर्भ का सफर तेज करेगा।
Roadmap for Nagpur-Bhandara-Gondia Expressway prepared
नागपुर गोंदिया एक्सप्रेसवेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागपुर-भंडारा-गोंदिया एक्सप्रेसवे का रोडमैप तैयार, 5 पैकेज में होगा निर्माण।

  • समृद्धि महामार्ग से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, यात्रा समय घटने की उम्मीद।

  • 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड, आधुनिक इंटरचेंज और अंडरपास बनेंगे।

  • तिरोडा औद्योगिक क्षेत्र और गोंदिया शहर को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • विदर्भ में करीब 550 किमी के एक्सप्रेसवे और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर नेटवर्क की योजना।

Samruddhi Mahamarg Connectivity: पूर्व विदर्भ में सड़क के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक आवागमन को नई दिशा देने वाले 'नागपुर-गोंदिया एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे परियोजना' का रोडमैप तैयार हो चुका है। 5 चरणों में 'नागपुर-भंडारा-गोंदिया' एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) द्वारा तैयार इस महत्वाकांक्षी कॉरिडोर के जरिए नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के बीच सफर का समय घटने के साथ-साथ यह मार्ग हिंदू हृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग को सीधी कनेक्टिविटी भी देगा। संभवतः इससे विदर्भ की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत नागपुर ग्रामीण के गावासी मानापुर से होगी जो चनोडा, जांभलपानी, मनोरा, सोनेगांव, तिरोडा, सावरी से होते हुए गोंदिया बाइपास तक पहुंचेगा। इस परियोजना की निर्माण, निविदाएं और अनुबंध की प्रक्रियाएं अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ रही हैं।

पैकेज-1 और पैकेज-2

पहले पैकेज में गावासी मानापुर से चनोडा तक 29.40 किलोमीटर लंबा छह लेन मार्ग बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 2,600 करोड़ रुपये है। इसमें समृद्धि महामार्ग से कनेक्टिविटी, वाहन अंडरपास, ओवरपास और इंटरचेंज शामिल होंगे।

दूसरे पैकेज में चनोडा से भंडारा शहर के थाणा तक 29.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी लागत करीब 772 करोड़ रुपये बताई गई है। निर्माण और रखरखाव के अनुबंध को अंतिम रूप दिया गया है।

Roadmap for Nagpur-Bhandara-Gondia Expressway prepared
नासिक सिंहस्थ कुंभ में डिजिटल ट्विन तकनीक से होगी भीड़ और ट्रैफिक की निगरानी, आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट

पैकेज-3 और पैकेज-4

थाणा से जांभलपानी तक 35.25 किलोमीटर मार्ग तीसरे पैकेज में विकसित होगा। इसमें छह लेन और चार लेन के हिस्से, इंटरचेंज, पुल और अंडरपास बनाए जाएंगे। चौथे पैकेज में मनोरा से तिरोडा तक 31.26 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इसकी अनुमानित लागत 1,383 करोड़ रुपये है। पालडोंगारी में इंटरचेंज और तिरोडा कनेक्टर भी बनाया जाएगा।

पैकेज-5 से गोंदिया बाइपास

पांचवें पैकेज में सोनेगांव से सावरी और लोहारी से करंजा तक करीब 37 किलोमीटर सड़क व बाइपास विकसित होगा। रेलवे ओवरब्रिज, पुल और अंडरपास बनाए जाएंगे।

Roadmap for Nagpur-Bhandara-Gondia Expressway prepared
शिवसेना विधायक अपात्रता मामला: कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट को घेरा, व्हिप नियुक्ति पर उठाए सवाल

120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड

120 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड, आधुनिक इंटरचेंज, अंडरपास, रेलवे ओवरब्रिज, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, साउंड बैरियर और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी सुविधाओं से लैस यह एक्सप्रेसवे न केवल तेज और सुरक्षित यात्रा का माध्यम बनेगा बल्कि तिरोडा औद्योगिक क्षेत्र और गोंदिया शहर के बाहरी यातायात को भी नई गति प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग 550 किमी में विदर्भ के 4 बड़े एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का नेटवर्क बिछाया जा रहा है जिसे महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) के माध्यम से विकसित किया जाना है। इसी के तहत 'नागपुर-भंडारा-गोंदिया' एक्सप्रेसवे, 'नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे, 'भंडारा-गड़चिरोली' एक्सप्रेसवे और 'नवेगांव मोड-कोसारी' से सूरजागड ग्रीनफील्ड रोड, चंद्रपुर से गडचिरोली के सूरजागड, मांगेर क्षेत्र तक खनिज व औद्योगिक आवागमन के लिए अहम मार्ग का समावेश है।