- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- 2 5 Lakh Bride Disappeared In Four Days Police Registered Case Against 4 People
चार दिन में गायब हुई ढाई लाख की दुल्हन!, पुलिस ने 4 लोगों पर किया केस दर्ज
- Written By: अमन दुबे

जलगांव : कर्नाटक (Karnataka) के ठग महाराष्ट्र (Maharashtra) से सीधे पुरुषों की जासूसी करने और उन्हें शादी (Marriage) के लिए लड़कियां मुहैया कराने का काला धंधा चला रहे हैं। जलगांव (Jalgaon) में एक व्यापारी से ढाई लाख रुपए लेकर फर्जी शादी करने का मामला सामने आया है। रुपयों के लेन-देन के बाद नवविवाहिता भाई से मिलने के बहाने मुंबई (Mumbai) ले गई। मुंबई पहुंचने के बाद उसने जलगांव के युवक जो उसका फर्जी विवाह (Fake Marriage) के माध्यम से पति बना था, उसे धमकाया और वहां से भाग गई। माटुंगा पुलिस स्टेशन में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कंचन नगर क्षेत्र के एक फरसाण व्यवसायी शैलेंद्र सारस्वत (46) का 2007 में तलाक हो गया था, उन्हें बताया गया कि बेलगांव, कर्नाटक की बेटी से उसकी शादी हो सकती है। जनवरी 2022 में उसने सारस्वत के मोबाइल फोन पर कुछ लड़कियों के फोटो भेजे। 21 अप्रैल 2022 को उसने सोनी से बात की, क्योंकि उसे उसमें अपर्णा नाम की लड़की की फोटो पसंद आई थी। शादी के आयोजन के लिए 2 लाख, 61 हजार, रुपए खर्च करने का निर्णय लिया गया। शैलेंद्र सारस्वत ने 23 अप्रैल को सोनी की बेटी के बैंक खाते में एडवांस के तौर पर 20 हजार रुपए ट्रांसफर किए।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 1.85 लाख किसान फसल बीमा के इंतजार में, 6 महीने से भुगतान लंबित
गोंदिया में नकली कृषि दवा की खुलेआम बिक्री, छिड़काव के बाद भी खेत में नहीं खत्म हुए ‘खरपतवार’
भंडारा के बावनथड़ी बांध में घटा जलस्तर, सिर्फ 39.49% पानी शेष, सिंचाई के बाद अब पेयजल की चिंता
कुरखेड़ा में खाद जांच में गड़बड़ी, ई-पॉस और भंडार में तालमेल नहीं मिलने पर बिक्री बंद
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के बाद शैलेंद्र सारस्वत अपनी मां मैनाबाई, चचेरे भाई राजेंद्र पृथ्वीराज सारस्वत, श्याम ओझा के साथ शास्त्री नगर, बेलगांव (कर्नाटक) में निजी वाहन से 25 अप्रैल को सोनी के घर पहुंचे। वहां शैलेंद्र ने लड़की को देखा और उसे पसंद कर लिया। इस बार उसने अपना नाम अपर्णा नाइक (33) बताया, फिर उसी दिन शाम को दोनों ने शादी कर ली।
शादी में खर्च किए गए 2,61,000 रुपए
शादी से पहले ससुर ने समय-समय पर सोनी की बेटी के खाते में पैसा जमा किए थे और शादी के दिन उसे 7,500 रुपए नकद दिए, कुल मिलाकर 2,61,000 रुपए इस शादी में खर्च किए गए। शादी के महज चार दिन बाद 30 अप्रैल को उसने नालासोपारा में रहने वाले अपने भाई प्रशांत से मिलने की जिद की। सारस्वत पत्नी 2 के साथ दादर पहुंचे। जब शैलेंद्र दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीद रहे थे, तब अपर्णा ने भागने की कोशिश की। शैलेंद्र ने उसे रोका तो विवाहिता ने मेरे पीछे मत आओ, ऐसा कहकर शैलेंद्र को जूता मारने की धमकी देकर बहस की और वहां से चली गई।
धोखाधड़ी का मामला दर्ज
इस संबंध में माटुंगा पुलिस स्टेशन में सारस्वत ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने इस घटना की जानकारी विवाहिता के कुछ रिश्तेदारों को दी। उन्होंने भी इस मसले पर गोलमोल जवाब दिया। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश चव्हाण कर रहे हैं।
2 5 lakh bride disappeared in four days police registered case against 4 people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मथुरा वोट हादसा: नांव बनी मौत की सवारी…9 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू
Apr 10, 2026 | 05:59 PM‘कांतारा’ सीन विवाद में Ranveer Singh फिर पहुंचे कोर्ट, माफीनामे के शब्द बदलने को हुए तैयार
Apr 10, 2026 | 05:59 PMExplainer: बिहार की सत्ता में जेनरेशन शिफ्ट! नीतीश-लालू ने 30 साल तक किया राज, अब युवा चेहरों के बीच असली जंग
Apr 10, 2026 | 05:58 PM‘गद्दार’ वाले बयान पर कुणाल कामरा की दो टूक, एकनाथ शिंदे से माफी मांगने से किया साफ इनकार, कहा- ये मेरा पेशा
Apr 10, 2026 | 05:56 PMअमरावती में 1.85 लाख किसान फसल बीमा के इंतजार में, 6 महीने से भुगतान लंबित
Apr 10, 2026 | 05:54 PMऑपरेशन सिंदूर में रखा इंसानियत का ख्याल, नमाजियों पर नहीं किए हमले; आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का बड़ा खुलासा
Apr 10, 2026 | 05:54 PMपुणे में खरीफ सीजन के लिए 1.94 लाख टन खाद की मांग; किल्लत रोकने के लिए प्रशासन ने बनाया ‘यूरिया बफर जोन’
Apr 10, 2026 | 05:50 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM













