मथुरा बोट हादसा: नांव बनी मौत की सवारी...10 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Mathura Boat Accident: मथुरा से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।
Mathura Boat Accident
मथुरा में हुआ वोट हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव में सवार श्रद्धालु पंजाब से आए हुए थे और वृंदावन से देवराहा बाबा मठ की ओर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

पंटून पुल से टकराकर पलटी नाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में करीब कई श्रद्धालु सवार थे जो नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पंटून पुल से टकराकर पलट गई। देखते ही देखते सभी यात्री नदी में गिर गए। यमुना का जलस्तर और गहराई इस हादसे को और भयावह बना गई।

बड़े पैमाने पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

150 श्रद्धालुओं का था दल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दल लगभग 150 श्रद्धालुओं का था, जो पंजाब के लुधियाना और उत्तराखंड के मुक्तेश्वर से वृंदावन दर्शन के लिए आया था। नाव एक निजी नाविक द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे के बाद नाव भी नदी में डूब गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com