Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai-Pune Expressway Missing Link पर पहले ही दिन टूटे नियम? घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक रूल्स

Missing Link Traffic Rules: महाराष्ट्र के ड्रीम प्रोजेक्ट मिसिंग लिंक का उद्घाटन हो गया है। अगर आप मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे हैं तो ये ट्रैफक नियम जरूर जान लें।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: May 02, 2026 | 01:46 PM

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai Pune Expressway Missing Link Heavy Vehicle Ban: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 मई को उद्घाटन कर दिया है। अब यह आम यात्रियों के खोल दिया गया है। यह प्रोजेक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में एक बेहतरीन मिसाल बनने वाला था। लेकिन, पहला दिन दो बातों के लिए जाना जाएगा, एक तो 6 घंटे का ट्रैफिक जाम, और दूसरा नए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी।

मिसिंग लिंक के उद्घाटन से पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। लोगों का कहना है कि मिसिंग लिंक के उद्घाटन के दौरान तालमेल की कमी की वजह से यह जाम लगा है। इस जाम में शरद पवार गुट के सांसद सुप्रिया सुले भी फंसी रही। जाम के दौरान लोगों की गाड़ियां गर्म होने के कारण बंद पड़ गई थी। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्या मिसिंग लिंक पर टूट यातायात नियम?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक एक्सटेंशन के उद्घाटन के बाद, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आई हैं कि पहले ही दिन भारी ट्रकों और मल्टी-एक्सल गाड़ियों पर लगे बैन का उल्लंघन किया जा रहा है। हादसों को रोकने के लिए इन गाड़ियों पर साफ तौर पर बैन लगाया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे नए रास्ते पर दौड़ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा

सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण

ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल

नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम

मिसिंग लिंक पर ट्रिफक नियम क्या है?

बता दें कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक पर पहले छह महीनों तक भारी वाहनों और ट्रकों के चलने पर बैन लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो से पता चलता है कि हल्के मोटर वाहनों (LMVs) के लिए बनाई गई लेन पर भारी-भरकम गाड़ियां चल रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक वाले हिस्से में पहले छह महीनों तक सिर्फ हल्के वाहन (LMVs), बसें और यात्री वाहन ही चल सकते हैं। ट्रक व अन्य भारी वाहनों पर लगा यह बैन 31 अक्टूबर 2026 तक बैन लगया गया है।

भारी वाहनों को क्यों लगाया गया है बैन?

मिसिंग लिंक पर भारी वाहनों पर बैन केवल ट्रैफिक के बहाव से जुड‍़ा नहीं हैं, बल्कि ये सुरक्षा चिंताओं पर आधारित हैं, क्योंकि MSRDC, हाईवे पुलिस और RTO जैसी सरकारी संस्थाओं को फिलहाल यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे भारी वाहनों को आने की इजाजत देने से पहले नए रास्ते पर ट्रैफिक के बहाव का आकलन करें।

यह भी पढ़ें:- Maharashtra HSC 12th Result 2026: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे चेक करें

CCTV की निगरानी में पूरा रास्ता

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्घाटन के बाद बताया कि यह पूरा रास्ता 24×7 CCTV की निगरानी में है। दो महीने पहले अडोशी सुरंग के पास प्रोपलीन गैस टैंकर से जुड़े एक भयानक हादसे के बाद, आवाजाही पर लगातार नजर रखने के लिए सुरंगों और पुलों पर PTZ कैमरे लगाए गए हैं।

Mumbai pune expressway missing link traffic rules heavy vehicle ban

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 01:46 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai Pune Expressway
  • Mumbai Pune Missing Link

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.