Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक कुंभ तैयारियों में 35 करोड़ का फर्जीवाड़ा, नकली दस्तावेज व डिजिटल सिग्नेचर से ठगी का सनसनीखेज खुलासा

Nashik Digital Signature Fraud: नासिक कुंभ 2027 तैयारियों में 35 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा। फर्जी दस्तावेज और डिजिटल सिग्नेचर के जरिए ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 02, 2026 | 01:43 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Simhastha Kumbh Scam: नासिक सिंहस्थ कुंभमेला 2027 को तैयारियों के नाम पर विभागीय आयुक्त कार्यालय के फर्जी दस्तावेजों और डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग कर 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में विभागीय आयुक्त के निजी सहायक की शिकायत पर नासिक रोड पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना का खुलासा 28 अप्रैल 2026 को हुआ, जब नीलकंठ शेवाले नामक व्यक्ति कुंभमेला प्राधिकरण शाखा पहुंचा। शेवाले के पास सीसीटीवी सर्वेक्षण प्रणाली और एआई आधारित सुरक्षा व्यवस्था के 02 फर्जी कार्यदिश थे।

नाम की वर्तनी में गलती

विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम के आधिकारिक हस्ताक्षरों में नाम की वर्तनी ‘Praveen’ है, जबकि फर्जी पत्र पर ‘Pravin’ लिखा था। सहायक अनुसंधान अधिकारी योगेश सोमवंशी ने जांच में पाया कि पत्र की भाषा, मार्जिन और हस्ताक्षर का तरीका आधिकारिक प्रारूप से बिल्कुल अलग था।

सम्बंधित ख़बरें

उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध

वर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय

CSMT स्टेशन हुआ और स्मार्ट: डिस्प्ले बोर्ड पर एक साथ दिखेगी 12 ट्रेनों की रियल-टाइम जानकारी

सुखकर्ता अस्पताल में हंगामा: बीड़ीपेठ के नागरिकों का फूटा गुस्सा, डॉक्टर व प्रशासन पर कार्रवाई की मांग पर अड़े

फर्जी दस्तावेज लगाए

जाच के दौरान सामने आई मुख्य बाते इस प्रकार है- फर्जी कार्यदिश में प्रॉजेक्ट की कुल लागत 35 करोड़ रुपये दर्शाई गई थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गजानन पाटित चव्हाण ने ‘इनोवेटिव इंटेलिजेंस एआई ऑटोमेशन सॉल्यूशंस नामक एजेंसी के नाम पर ये फर्जी आदेश तैयार किए थे।

यह भी पढ़ें:-सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण

विभागीय आयुक्त ने स्वयं पुष्टि की कि दस्तावेजों पर मौजूद हस्ताक्षर उनके नहीं है। विभागीय आयुक्त के निजी सहायक विजय गोरख सोनवणे की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नासिक रोड पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहराई से जांच कर रही है।

Nashik kumbh 2027 fraud fake documents digital signature scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 02, 2026 | 01:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.