नासिक कुंभ को नई पहचान, 51 फीट ध्वजस्तंभ को मंजूरी, धर्म-संस्कृति का संगम
Kumbh Mela 2026 Flagpole Design: सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए 51 फीट ऊंचे भव्य ध्वजस्तंभ को मंजूरी मिली। अमृत मंथन थीम पर आधारित यह स्तंभ धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रतीक बनेगा।
- Written By: अंकिता पटेल
सिंहस्थ कुंभ, ध्वजस्तंभ, (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Simhastha Kumbh: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर पुरोहित संघ द्वारा की गई एक भव्य ध्वजस्तंभ स्थापित करने की मांग को प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह द्वारा इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देने के बाद पुरोहित संघ ने संतोष व्यक्त किया है।’ इस नए ध्वजस्तंभ का शिलान्यास पूजन जल्द ही संपन्न होगा।
प्रस्तावित ध्वज स्तंभ की ऊंचाई लगभग 51 फीट होगी। इसकी सबसे बड़ी विशेषता। यह है कि इसकी संपूर्ण रचना ‘अमृत मंथन’ की पौराणिक कथा पर आधारित है। स्तंभ के माध्यम से धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिकता के संगम को दर्शाया जाएगा।
स्तंभ पर अथ (घोड़ा), हाथी, रत्न, कल्पवृक्ष और अप्सराओं के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर आकृतियाँ उकेरी जाएंगी ध्वजस्तंभ पर भगवान गणेश और कमल जैसे मांगलिक चिहनों का समावेश होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब पंडित नहीं डिटेक्टिव मिला रहे हैं कुंडली! सिया गोयल के कारण दुल्हन की जासूसी करवा रहे हैं लड़के के पैरेंट्स
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
Washim News: वाशिम में भाजपा का बड़ा दांव, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के 300 से अधिक कार्यकर्ता BJP में शामिल
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
मजबूत और आकर्षक होगा ध्वजस्तंभ
पुरोहित संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर बाक्षरीने जानकारी दी कि वर्तमान में स्थित पुराने ध्वजस्तंभ को हटाकर उसके स्थान पर यह नया मजबूत और आकर्षक स्तंभ स्थापित किया जाएगा, यह नया ढांचा न केवल अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि कुंभ मेले की परंपरा को आधुनिक और कलात्मक रूप भी प्रदान करेगा, रामकुंड क्षेत्र में स्थापित होने वाता यह ध्वजस्तंभ कुंभ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा पुरोहित संघ की इस पहल का शहर के सभी की द्वारा स्वागत किया जा रहा है और अब सभी की नजरें जल्द होने वाले इसके शिलान्यास समारोह पर टिकी है।
यह भी पढ़ें:-नासिक में प्रकृति का अनोखा करिश्मा, अप्रैल में नांदुरमध्यमेश्वर में फ्लेमिंगो का आगमन; संगम पर गुलाबी नजारा
कमल के आकार का बनाया गया है निचला हिस्सा
स्तंभ का निचला हिस्स्य कमल के आकार में बनाया जाएगा, जबकि माय भाग नक्कीदार पहियों और धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित होगा स्तंभ के शिखर पर ध्वज के साथ देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जाएगी जो इसकी भव्यता को और बढ़ाएगी।
