सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण
Nashik Ring Road Project: नासिक रिंग रोड परियोजना के लिए 65.5 किमी में से 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा। सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम।
- Written By: अंकिता पटेल
नासिक रिंग रोड, भूमि अधिग्रहण,(प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Land Acquisition Infrastructure Development: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित 65.5 किलोमीटर लंबे बाड़ा परिक्रमा मार्ग (रिंग रोड) परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्य में बड़ी सफलता मिली है। कुल निर्धारित मार्ग में से 55 किलोमीटर क्षेत्र के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने विश्वास जताया है कि जल्द ही शेष भूमि का अधिग्रहण पूरा कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के लिए भूमि जुटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा
है- नासिक जिले के 25 गांवों की लगभग 366 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। इनमें से 19 गांवों में अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और लगभग 55 किलोमीटर क्षेत्र का कब्जा प्राप्त कर लिया गया है। चार गांवों में पेसा कानून और न्यायालयीन मामलों के कारण प्रक्रिया फिलहाल लक्ति है, जबकि एक गांव में भूमि मापन का कार्य शेष है।
किसानों के लिए सीधी खरीद और मुआवजा
प्रशासन ने भूस्वामियों के हितों का ध्यान रखते हुए निम्नलिखित कदम उठाए हैं- जिन किसानों ने सीधी खरीद के माध्यम से अपनी भूमि देने पर सहमति जताई है, उनके लिए अगले एक महीने के भीतर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।
कुंभ मेले के लिए महत्व
जिन भूस्वामियों की जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। उन्हें मुआळजे की राशि वितरित की जा रही है। यह 65.5 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना नासिक शहर के बाहरी हिस्सों करें जोड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
यह भी पढ़ें:-ठंडी रातों वाला नासिक अब आग उगल रहा, 42°C पार तापमान, पेड़ों की कटाई से बढ़ी गर्मी; उठे पर्यावरण पर सवाल
इससे भारी वाहनों को शहर के भीतर आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे कुंभ मेले के दौरान मुख्य शहर में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी, शेष हिस्से के लिए कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं पर काम जारी है ताकि निर्माण कार्य समय पर शुरू हो सके।
