- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Police Arrested Dentist From Kolkata On Charges Of Human Trafficking Rescued Two Children
मुंबई टू कोलकाता…मानव तस्करी का चला रहा गोरखधंधा, पुलिस ने बंगाल से महिला डेंटिस्ट को किया गिरफ्तार
मुंबई से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने दो बच्चों की तस्करी के सिलसिले में कोलकाता से एक महिला दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने

पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी महिला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने दो बच्चों की तस्करी के सिलसिले में कोलकाता से एक महिला दंत चिकित्सक को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनस पुलिस थाने की एक टीम ने पिछले सप्ताह आरोपी रेशमा संतोष कुमार बनर्जी को गिरफ्तार किया और इस अभियान में दो साल के एक लड़के और तीन साल की एक लड़की को भी बचाया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला और बच्चों को मुंबई लाया गया और 13 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, एक ठेकेदार ने मई 2024 में अपने दामाद और नाती के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता के दामाद ने बच्चे को आरोपी असमा शेख, शरीफ शेख और आशा पवार को 1.6 लाख रुपये में बेच दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाद में बच्चे के पिता और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक महिला को बेच दिया था।
इस साल 5 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि महिला भुवनेश्वर में दांतों के एक अस्पताल में काम करती है और शहर पहुंचने पर उन्हें महिला के बारे में और कोलकाता में उसके ठिकाने के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और शिकायतकर्ता के नाती और एक अज्ञात तीन वर्षीय बच्ची को छुड़ा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला: खाद के साथ ‘लिंकिंग’ और कालाबाजारी पर युवक कांग्रेस हमलावर; कपिल ढोके ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
गोंदिया में जनगणना 2027 का बिगुल: 16 मई से शुरू होगा हाउस लिस्टिंग का काम, 2392 प्रगणक संभालेंगे जिम्मेदारी
अकोला पर जलसंकट की आहट: काटेपूर्णा बांध में केवल 34 प्रश जल शेष, बाष्पीभवन से तेजी से घट रहा जलस्तर
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
वडाला टीटी पुलिस थाने की अपराध शाखा ने मानव तस्करी के एक गंभीर मामले की जांच करते हुए महिला आरोपी रेशमा संतोष कुमार बनर्जी को हुबली, पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 5 अगस्त 2024 को शुरू हुए एक मामले की पृष्ठभूमि में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार अमर धीरेन सरदार ने वडाला टीटी थाने से शिकायत की थी कि उनके दामाद ने उनके दो साल के पोते को बेच दिया है। जांच में पता चला कि अनिल पुरवैया ने शेख नामी महिला व शरीफ शेख और आशा पवार की मदद से अपने बेटे को 1.60 लाख रुपए में बेच दिया था।
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर बेचा था बच्चा
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हैदराबाद और मुंबई से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर रश्मि नामक महिला को बच्चा बेचने की बात कबूल की। रश्मि बनर्जी हाई टेक डेंटल हॉस्पिटल, भुवनेश्वर में कार्यरत थीं। हालांकि, वह वहां से निकल चुकी थी। आगे जांच से पता चला कि वह हुबली, कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
मुंबई पुलिस ने बंगाल पुलिस की मदद से 9 अप्रैल 2025 को उसके घर पर छापा मारा। उस समय वह एक लड़के और एक 3 वर्षीय अज्ञात लड़की के साथ पकड़ी गई। उसे तुरंत ही गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया। लड़के को जांच टीम को सौंप दिया गया है तथा अज्ञात लड़की को बाल गृह में रखा गया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
लड़के के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चूंकि यह स्पष्ट है कि आरोपी ने बच्चों के साथ मारपीट की, इसलिए जे. जे. एक्ट की धारा 75 के तहत अतिरिक्त मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच वडाला टीटी पुलिस द्वारा की जा रही है। यह पुलिस की जांच कौशल और देश भर की पुलिस एजेंसियों के बीच समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mumbai police arrested dentist from kolkata on charges of human trafficking rescued two children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PMचोरी करने घुसा चोर, ऊपर चढ़ते ही धड़ाम से गिरे; CCTV वीडियो देख लोग बोले- अब नहीं करेगा दोबारा कोशिश
Apr 28, 2026 | 10:39 PMशशांक सिंह को क्या हुआ? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह
Apr 28, 2026 | 10:25 PMविक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PMकौन हैं रंजना प्रकाश देसाई? उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब MP ने सौंपी UCC ड्राफ्ट करने की जिम्मेदारी
Apr 28, 2026 | 10:17 PMVote Without Voter ID Card: बिना वोटर आईडी कार्ड के भी डाल सकते हैं वोट? जानिए क्या हैं मतदान के नियम
Apr 28, 2026 | 10:13 PMNTPC में 250 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹55,000 तक मिलेगी सैलरी
Apr 28, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM
सिक्किम भारत की ‘अष्टलक्ष्मी’ का गौरव! 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने गंगटोक को दी करोड़ों की सौगात- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:46 PM
काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM














