अकोला: खाद के साथ 'लिंकिंग' और कालाबाजारी पर युवक कांग्रेस हमलावर; कपिल ढोके ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी

Akola Youth Congress: अकोला जिला युवक कांग्रेस ने खाद की कृत्रिम किल्लत और जबरन 'लिंकिंग' पद्धति के खिलाफ जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ढोके ने चेतावनी दी है।
akola-1753
Published on
Updated on

Akola Agriculture Officer: अकोला जिला युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल ढोके ने अकोला के जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीप सीजन के पहले ही किसानों को रासायनिक खाद की खरीद में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दूकानदारों द्वारा खाद की बिक्री लिंकिंग पद्धति से की जा रही है, यानी किसानों को खाद के साथ अन्य वस्तुएं जबरन खरीदने पर मजबूर किया जा रहा है। इसके अलावा बीज और खाद की कृत्रिम कमी पैदा कर खाद ऊंचे दामों पर बेचे जाते है। इसे देखकर ढोके ने प्रशासन को निवेदन सौंपते हुए कहा कि यह सब किसानों की आर्थिक लूट है और तत्काल रोकथाम आवश्यक है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो युवक कांग्रेस किसानों के लिए तीव्र आंदोलन छेड़ेगी। युवक कांग्रेस द्वारा मांग की गयी कि, खाद बिक्री में लिंकिंग पद्धति तुरंत बंद की जाए, ऊंचे दाम पर खाद बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई हो, खाद का संचय छिपाकर कालाबाजारी करने वालों पर छापेमारी कर अपराध दर्ज किए जाए।

पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराएं किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद सहज उपलब्ध कराया जाए, खरीप सीजन में खाद और बीजों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो आदि मांगें की गयी हैं। कपिल ढोके ने कहा कि किसानों को संकट में डालने वाली किसी भी गतिविधि को युवक कांग्रेस सहन नहीं करेगी।

प्रशासन को दोषियों पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर शिवाजी नवले, वैभव झांमरे, सोनु केवट, मिलिंद झांमरे, गोपाल सावरकर, आतिफ उमेर, निसार पठान मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com