- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai Monsoon Preparation Bmc Railway Drain Cleaning Work
BMC Railway Drain Cleaning: मानसून से पहले बीएमसी अलर्ट, नाला और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्य तेज
BMC Railway Drain Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए बीएमसी और रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रभाकर शिंदे ने नाला सफाई कार्यों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
- Written By: अपूर्वा नायक

BMC ड्रेन क्लीनिंग वर्क (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
BMC Railway Drain Cleaning Work News: आगामी मानसून के मद्देनजर मुंबई को जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए बीएमसी और रेलवे प्रशासन को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश स्थायी समिति अध्यक्ष प्रभाकर शिंदे ने दिए हैं।
सोमवार को उन्होंने पूर्व उपनगरों में चल रहे नाला सफाई और रेलवे कल्वर्ट सफाई कार्यों का प्रत्यक्ष दौरा कर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान शिंदे ने कहा कि रेलवे कल्वर्ट की दीवारों की समय रहते मरम्मत की जाए और उनके मुहानों का विस्तार किया जाए, ताकि बारिश का पानी तेजी से निकल सके।
साथ ही, कल्वर्ट के मुहानों पर मजबूत लोहे की जालियां लगाई जाएं, जिससे बस्तियों से बहकर आने वाला कचरा नालों में जमा न हो। उन्होंने बारिश शुरू होने से पहले सभी कल्वर्ट और नालों की सफाई पूर्ण करने पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
ठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
IITM Pune ने लक्षद्वीप में लगाया हाईटेक Lightning Detection System, मौसम अलर्ट होगा और तेज
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
🔹पावसाळापूर्व कामांचा भाग म्हणून बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या वतीने मुंबईतील नाल्यांमधून गाळ काढण्याची कामे सुरू आहेत. या अंतर्गत स्थायी समितीचे अध्यक्ष श्री. प्रभाकर शिंदे यांनी पूर्व उपनगरांतील नाले स्वच्छता आणि रेल्वे कल्वर्टच्या सफाई कामांची आज प्रत्यक्ष भेट देऊन पाहणी केली.… pic.twitter.com/Ksn5Qkd4rM — माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) May 18, 2026
रेलवे कल्वर्ट का किया निरीक्षण
शिंदे ने मुलुंड, कांजुरमार्ग, घाटकोपर और विद्याविहार क्षेत्र के विभिन्न नालों और रेलवे कल्वर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाला सफाई, गाद निकालने के कार्य और पानी निकालने वाले पंपों की व्यवस्था की समीक्षा की।
मुलुंड पूर्व स्थित नानीपाडा नाले के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आसपास की बड़ी आबादी का कचरा सीधे नाले में आ रहा है, जिससे नाला जाम होने की आशंका बढ़ रही है। इस पर शिंदे ने रेलवे अधिकारियों को तत्काल मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नाला सफाई का कार्य संतोषजनक गति से चल रहा है, लेकिन बारिश से पहले सभी कार्य समय सीमा में पूरे करना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें :- BMC Electric Boats: गेटवे ऑफ इंडिया पर शुरू हुई मानव रहित इलेक्ट्रिक बोट सेवा, रोज जुट रहा 90 किलो कचरा
प्रशासन का लक्ष्य है इस साल ‘बाढ़ मुक्त मुंबई’
- उन्होंने कहा कि यदि मनपा और रेलवे प्रशासन आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तो इस वर्ष मुंबई को जलभराव से काफी हद तक बचाया जा सकता है।
- कांजुरमार्ग स्थित क्रॉम्प्टन नाले पर बने कल्वर्ट के निरीक्षण के दौरान शिंदे ने रेलवे केबलों को जमीन से ऊंचाई पर रखने और कल्वर्ट के आसपास की संरचनाओं की मजबूती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
- उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य इस वर्ष ‘बाढ़ मुक्त मुंबई’ सुनिश्चित करना होना चाहिए।
Mumbai monsoon preparation bmc railway drain cleaning work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












