मुंबई में मानसून से निपटने के लिए एक्शन मोड में प्रशासन, आशीष शेलार ने दिए समन्वय के निर्देश
Mumbai Monsoon Flood Management: मुंबई में मानसून के दौरान बाढ़ और जलभराव की चुनौतियों से निपटने के लिए पालक मंत्री आशीष शेलार ने रेलवे और अन्य एजेंसियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
आशीष शेलार की बाढ़ मैनेजमेंट कोऑर्डिनेशन मीटिंग (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai Monsoon Flood Management Plan News: मानसून के दौरान मुंबई में बाढ़ और जलभराव जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एकीकृत योजना तैयार करने के निर्देश मुंबई उपनगर के पालक मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने रेलवे, मुंबई महानगरपालिका, बेस्ट, जिला प्रशासन, मेट्रो और अन्य संबंधित प्राधिकरणों को दिए हैं।
उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था बनाने को कहा। पश्चिम रेलवे मुख्यालय में आयोजित समन्वय बैठक में मंत्री शेलार ने रेलवे क्षेत्र में नाले सफाई और मानसून पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।
बैठक में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अविनाश ढाकणे, मध्य रेलवे के मंडल प्रबंधक हिरेश मीणा, पश्चिम रेलवे के मंडल प्रबंधक पंकज सिंह सहित रेलवे, मनपा, अग्निशमन दल और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में पश्चिम रेलवे ने जानकारी दी कि चर्चगेट से विरार के बीच जल निकासी के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे कुल 15 माइक्रो टनल बनाए गए हैं, जिनमें से चार माइक्रो टनल का कार्य इस वर्ष पूरा किया गया है। इसके अलावा 126 पंप लगाए गए हैं और लगभग 2400 वैगन गाद निकाली गई है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में कृषि विभाग का अधिकारी 70 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
नासिक: गंगापुर रोड पर कुदरत का करिश्मा, एनजीटी की रोक के बाद कटे हुए बरगद के पेड़ों से फिर फूटने लगीं कोंपलें
जिस दिन सत्ता हमारे हाथ में होगी, बीजेपी नहीं बचेगी; ऑपरेशन टाइगर पर भड़के शिवसेना सांसद संजय राउत
नागपुर में दवा माफिया पर तुकाराम मुंढे का हंटर; अस्पताल अब अपनी दुकान से दवा खरीदने के लिए नहीं कर सकते मजबूर
CR ने भी बढ़ाए संसाधन
मध्य रेलवे ने बताया कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए 220 पंप लगाए गए हैं। करीब 350 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर स्थित 160 नालों और गटरों की सफाई पूरी की गई है। दोनों रेलवे मागों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वर्षा मापक यंत्र भी स्थापित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- गिरगांव-मालाबार हिल में बिजली संकट से राहत की तैयारी, 20 करोड़ की नई केबल परियोजना शुरू
भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान
- मंत्री शेलार ने निर्देश दिए कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने, बाहरी सड़कों पर यातायात जाम कम करने तथा यात्रियों को पानी और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पहले से समन्वित कार्य योजना तैयार की जाए।
- उन्होंने रेलवे और मनपा की सीसीटीवी व्यवस्था आपातकालीन नियंत्रण कक्ष, पंप संचालन व्यवस्था में तालमेल रखने तथा रेलवे स्टेशनों के पैदल पुलों, यातायात पुलों और परिसर में लगे होर्डिंग्स का स्ट्रक्चरल ऑडिट करने के निर्देश दिए।
- साथ ही मस्जिद बंदर क्षेत्र में रेलवे सीमा के भीतर स्थित 24 जर्जर इमारतों और कुछ झोपड़ियों के पुनर्वास संबंधी विस्तृत रिपोर्ट तैवार कर शासन को भेजने को कहा।
