Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Mumbai Metro Line-9 Updates: दहिसर से काशीगांव तक मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण का उद्घाटन अब 3 अप्रैल के बजाय 6 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम में बदलाव उपमुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Metro Line 9 Inaugration Postponed: भाईंदर और आसपास के इलाकों के लिए अहम मानी जा रही मेट्रो लाइन-9 के पहले चरण के उद्घाटन की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह उद्घाटन 3 अप्रैल के बजाय 6 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।
दहिसर से काशीगांव तक Mumbai Metro Line-9 के पहले चरण का काम पूरी तरह से पूरा हो चुका है। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पहले ही लगभग पूरी कर ली गई थीं।
उपमुख्यमंत्री की व्यस्तता के कारण टला Mumbai Metro Line-9 उद्घाटन
सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम की तारीख में बदलाव उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की व्यस्तता के कारण किया गया है। पहले उद्घाटन 3 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे 6 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
टूट की कगार पर सुनेत्रा पवार की NCP! 22 विधायकों की शरद पवार से मुलाकात का क्या मतलब निकाल रहे लोग
राज्य सरकार चिकित्सा शिक्षा सुधारों के प्रचार पर खर्च करेगी 3.62 करोड़ रुपये, सोशल मीडिया से होगी जागरूकता
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Central Railway Night Block: मध्य रेल का 10 दिन का नाइट ब्लॉक, कई मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी प्रभावित
Eknath Shinde (सोर्सः सोशल मीडिया)
प्रमुख नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित
इस कार्यक्रम में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार की मौजूदगी प्रस्तावित थी। यह परियोजना एमएमआरडीए के तहत विकसित की गई है।
श्रेय को लेकर सियासी खींचतान
मेट्रो लाइन-9 परियोजना के उद्घाटन को लेकर सत्ता में शामिल दलों के बीच श्रेय लेने की होड़ भी देखने को मिली। राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चा तेज रही, जिससे कार्यक्रम पर भी असर पड़ा।
ये भी पढ़ें :- Mumbra में फायरिंग से सनसनी: छेड़छाड़ के विवाद में एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना
यह मेट्रो लाइन दहिसर और काशीगांव के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी। इसके शुरू होने से सड़क यातायात पर दबाव भी कम होने की उम्मीद है।
