-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Naxalism Final Phase Fadnavis Gadchiroli Success
महाराष्ट्र नक्सलवाद पर अंतिम वार: सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, 123 नक्सलियों ने किया सरेंडर
- Written By: अपूर्वा नायक
Gadchiroli Naxal Surrender Update: देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक दौर में है। गड़चिरोली में बड़ी सफलता मिली है, जहां 123 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

महाराष्ट्र नक्सलवादी (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Naxalism Final Phase: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध के अंतिम चरण में पहुंच गया है। नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में सबसे बड़ी उपलब्धि गड़चिरोली से सामने आई है।
एसपी नीलोत्पल और उनकी टीम की कुशल रणनीति के चलते पिछले एक वर्ष में 123 से अधिक नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में वापसी का फैसला किया। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 31 मार्च 2026 की समयसीमा से ठीक एक दिन पहले मुंबई में उच्च स्तरीय अर्धवार्षिक महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें डीजीपी सदानंद दाते, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सभी जिलों के एसपी शामिल हुए।
बैठक में राज्य की सुरक्षा तैयारियों और नक्सल विरोधी अभियानों की व्यापक समीक्षा की गई। अक्टूबर 2025 में नक्सल कमांडर भूपति सहित 61 नक्सलियों ने सीधे सीएम के सामने आत्मसमर्पण किया था, जो राज्य के इतिहास में सबसे बड़ा सरेंडर रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: बीएमसी का बड़ा कदम, नए सत्र से शुरू होंगे 5 नए सीबीएसई स्कूल, 1 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
म्हाडा लॉटरी में 2 महीने की देरी, 2,640 घरों का ड्रॉ अटका, आवेदकों के 375 करोड़ रुपये फंसे, बढ़ा आक्रोश
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
फरवरी 2026 में 25 लाख के इनामी टॉप लीडर प्रभाकर सहित 7 नक्सली मारे गए, जबकि दिसंबर 2025 में 82 लाख के इनामी 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। गड़चिरोली के पालक मंत्री फडणवीस ने कहा कि मानवीय दृष्टिकोण ने नक्सली नेटवर्क को भीतर से खोखला कर दिया है। चंद्रपुर, भंडारा, नांदेड़, यवतमाल नक्सल मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।
4 जिले पूरी तरह मुक्त
चंदपुर, भंडारा, नांदेड़ और यवतमाल। गोंदिया की कुछ तालुका (सालेकसा, देवरी, अर्जुनी मोरगांव) भी मुक्त हुई।
ये भी पढ़ें :- अश्विनी भिडे बनीं BMC की पहली महिला आयुक्त, मुंबई में ‘महिला नेतृत्व’ मजबूत
साइबर सुरक्षा पर कड़ा रुख
सीएम ने कहा कि बदलते अपराध के तरीकों से निपटने के लिए पुलिस को ‘डिजिटल वॉरियर’ बनना अनिवार्य है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने 2,000 करोड़ की साइबर सुरक्षा परियोजना लागू की है। सीएम ने ड्रग नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने और युवाओं को इस जाल से बचाने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए।
Maharashtra naxalism final phase fadnavis gadchiroli success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पगडंडी मार्ग के लिए किसानों का अनशन जारी, मारेगांव तहसील कार्यालय के पास 15वें दिन भी धरना
Jul 01, 2026 | 02:14 PMअखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PMNeha Dhupia Health Tips: लो ब्लड प्रेशर में नेहा धूपिया का पसंदीदा ड्रिंक कितना फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
Jul 01, 2026 | 02:04 PMवर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 02:00 PMघर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jul 01, 2026 | 01:56 PMजुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
Jul 01, 2026 | 01:55 PMइंदौर में सड़क के बीच बोरिंग पर मचा बवाल, तस्वीरें वायरल होने के बाद पार्षद ने बताई असली वजह
Jul 01, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM














