Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में बंगाल वाला खेला? मातोश्री की मीटिंग से 5 सांसद नदारद, उद्धव ने कहा- पक्का करें कि कहीं नहीं जा रहे

Shiv Sena UBT Missing MPs: मुंबई में सियासी सस्पेंस जारी है। उद्धव ठाकरे की बैठक से 5 सांसद नदारद। उद्धव ने दिया अल्टीमेटम कहा, वीडियो जारी कर पक्का करें कि आप कहीं नहीं जा रहे।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Jun 15, 2026 | 09:05 PM

उद्धव ठाकरे (सोर्स: फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Matoshree Meeting Uddhav Thackeray 5 MP Absent: सियासी गलियारों में इस समय जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ है। जो डर कभी बंगाल चुनाव के बाद ममता बनर्जी को सता रहा था, अब वही साया मुंबई के मातोश्री पर मंडराता दिख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे इस समय अपने ही सांसदों को लेकर खासे परेशान हैं। दरअसल, हाल ही में उद्धव ने पार्टी के सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी, जिसमें कुल 9 में से केवल 4 सांसद ही हाजिर हुए। 5 सांसदों की इस गैरमौजूदगी ने ऑपरेशन टाइगर और बंगाल जैसी टूट की चर्चाओं को हवा दे दी है।

गायब सांसदों को अल्टीमेटम: जहां हैं, वहीं से वीडियो जारी करें

मीटिंग से नदारद रहने वाले सांसदों में ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल अष्टिकर, संजय देशमुख और संजय जाधव के नाम शामिल हैं। हालांकि इन सांसदों ने अनुपस्थिति के पीछे निजी कारण बताए हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

उन्होंने कड़े शब्दों में संदेश भेजकर कहा है, आप अभी जहां भी हैं, प्रेस के लिए एक औपचारिक बयान जारी करें और पुष्टि करें कि आप मजबूती से मेरे साथ हैं। उद्धव ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी तरह के संदेह या अफवाह को बढ़ने नहीं देना चाहते, इसलिए अगले दो-तीन दिनों में सभी सांसदों को व्यक्तिगत रूप से ‘मातोश्री’ आकर मिलना होगा।

सम्बंधित ख़बरें

सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड

शिक्षक की मांग को लेकर अभिभावकों का धरना, छात्र संख्या बढ़ने के बावजूद स्कूल हुआ खाली

संभाजीनगर में Haj House के मूल उद्देश्य पर मंडरा रहा संकट, कर्मचारी कमी और प्रशासनिक अव्यवस्था से बढ़ी चिंताएं

ठाणे में ढोल-लेजिम की थाप और फूलों की बारिश के बीच जिला परिषद स्कूल दिवे-अंजूर में प्रवेशोत्सव की धूम

यह भी पढ़ें: सजगता से टला बड़ा रेल हादसा: पश्चिम रेलवे के 6 जांबाज रेलकर्मियों को मिला जीएम सेफ्टी अवार्ड

संजय राउत का पलटवार: हमारा बाघ अभी जिंदा है

एक तरफ जहां अटकलों का बाजार गर्म है, वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि शिंदे गुट और बीजेपी हताशा में झूठी खबरें फैला रहे हैं। राउत ने फिल्मी अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा कि बाघ को पिंजरे में कैद करना मुमकिन नहीं है और अब शिवसेना ‘ऑपरेशन वुल्फ’ शुरू करने जा रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र की राजनीति में यह ‘चूहे-बिल्ली’ का खेल किस मोड़ पर रुकेगा, यह आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

Mumbai matoshree meeting uddhav thackeray 5 mp absent sanjay raut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 09:05 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Shivsena
  • Udhhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.