रायगढ़ तट पर दिखाई दी संदिग्ध बोट (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

समुद्री खतरा...रायगढ़ तट पर कहां से आई ये नाव? सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट के पास संदिग्ध नाव देखी गई है। इसे पाकिस्तान की नाव बताया जा रहा है। पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र तट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

सोनाली चावरे

मुंबई: महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने नाव की तलाश तेज कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह नाव पाकिस्तान की है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गयी। यह मछली पकड़ने वाली संभवतः पाकिस्तानी नौका है, लेकिन नाव का पता लगाने के बाद ही इसकी पहचान हो पाएगी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरु कर दी है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा संदेह है कि नाव बहकर रायगढ़ तट तक आ गयी होगी। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया बल, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात को मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने में कठिनाई हुई।

समुद्र तट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक अंचल दलाल स्थिति की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तट पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दलाल ने खुद एक नौका के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस दल तैनात किया गया है। एहतियातन तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

मुंबई में समुद्री रास्ते से ही आए थे आतंकवादी

6 नवंबर, 2008 का वो दिन शायद ही कोई भारतीय भूल सकता है। इस दिन मुंबई पर आतंकियों ने हमला किया था। भारत के इतिहास के सबसे भयानक आतंकवादी हमलों में से यह एक था। हमला दक्षिण मुंबई में किया गया था। हमलावरों ने एक भारतीय मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने मछुआरों को मार दिया दिया था। मुंबई के तट पर पहुंचन के बाद ही आतंकवादियों ने भयावह घटना को अंजाम दिया था। फिर से इस तरह का कोई हादसा ना हो इसको लेकर पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र तट पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप