धारावी के लोगों का दर्द: बदबू, बाढ़ और बीमारियों के बीच जीवन, बोले- सीवेज नहीं बेहतर आवास चाहिए
Mumbai Dharavi Redevelopment Demand: मुंबई में जल संकट से निपटने के लिए सीवेज के पानी को शुद्ध कर पीने योग्य बनाने की योजना पर चर्चा हो रही है। वहीं धारावी के लोग बेहतर आवास की मांग कर रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
धारावी रीडेवलपमेंट लेटेस्ट न्यूज़ (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai Dharavi Redevelopment Demand News: इस में देरी से हर कोई साल मुंबई में मानसून में चिंतित है। इस कारण भविष्य में पानी की कमी से निपटने के लिए मुंबई मनपा प्रदूषित गंदे पानी को पीने लायक पानी में बदलने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है।
ऐसे में धारावी के कई निवासियों का कहना है कि हमें सीवेज का पानी पीने के लिए न कहें, बल्कि हमें इस स्थिति से बाहर निकलने में मदद करें। दशकों से धारावी में हजारों परिवार मुंबई के सबसे गंदे नालों और प्रदूषित जल निकायों के किनारे रह रहे हैं। उन्हें असहनीय बदबू, बाढ़, मच्छरों और गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ता है।
घरों में भर जाता है गंदा पानी
धारावी के कुछ हिस्सों से गुजरने वाली काली और धीमी गति से बहने वाली जलधाराएं बिना ट्रीट किए गए सीवेज, इंडस्ट्रियल वेस्ट, प्लास्टिक और कचरे से भरी हुई हैं। यहां से कुछ ही फुट की दूरी पर रहने वाले लोगों के लिए यह कोई काल्पनिक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि रोजाना का संघर्ष है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर फायर ब्रिगेड की भर्ती पर फिर लगा ग्रहण! नए GR की एक शर्त से 500 फायरमैन की बहाली संकट में, ITI छात्र ना
महीनों चला मेंटेनेंस, फिर भी आंधी-बारिश आते ही बत्ती गुल! नागपुर के बेसा-घोघली में रातभर तड़पे लोग
वर्धा में नई शिक्षा नीति पर विस्तृत मार्गदर्शन और तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर
बिना किराया बढ़ाए मध्य रेल की कमाई में उछाल, दो महीने में 20.48 करोड़ रुपये का गैर-किराया राजस्व
धारावी की एक गृहिणी और सामाजिक कार्यकर्ता जुबेदा खान ने कहा कि लोग उस पानी को पीने की कल्पना नहीं कर सकते, जो कभी इन नालों से बहता था। बदबू हमारे घरों में प्रवेश करती है, मच्छर यहां पनपते हैं और मानसून के दौरान गंदा पानी हमारे घरों में भर जाता है। हमें पुनर्विकास के माध्यम से बेहतर आवास और स्वच्छ वातावरण की जरूरत है।
बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा
स्वास्थ्य पर प्रभाव सभी आयु सम्मूहों पर दिखाई देता है। बच्चे खुली नालियों के बगल में संकरी गलियों में खेलते हुए बड़े होते हैं, जबकि कई बुजुर्ग निवासी मांस लेने में समस्या, त्वचा में संक्रमण और बार-बार होने वाली बीमारियों की शिकायत करते हैं।
निवासियों का कहना है कि बड़ा मुद्दा यह नहीं है कि क्या गंदे पानी को पीने योग्य बनाया जा सकता है, बल्कि यह है कि लोगों को जहरीली नालियों के किनारे क्यों रहना चाहिए। इसका समाधान धारावी पुनर्विकास परियोजना में तेजी लाने में निहित है। जो आधुनिक आवास, उचित स्वच्छता, भूमिगत जल निकासी और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन का वादा करती है।
ये भी पढ़ें:- बिना किराया बढ़ाए मध्य रेल की कमाई में उछाल, दो महीने में 20.48 करोड़ रुपये का गैर-किराया राजस्व
पुनर्विकास केवल बुनियादी ढांचे में सुधार से कहीं अधिक कर सकता है। यह प्रदूषण को कम करके, स्वास्थ्य में सुधार करके जीवन की गुणवता में मौलिक परिवर्तन ला सकता है। धारावी में पुनर्विकास केवल नए घरों के बारे में नहीं है। यह एक ऐसे वातावरण से मुक्ति पाने के बारे में है जिसने दशकों से स्वास्थ्य और गरिमा को धूमिल किया है।
