Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 29 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में नई शिक्षा नीति पर विस्तृत मार्गदर्शन और तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर

Education Schemes: कारंजा घाड़गे में मुख्याध्यापकों की तहसील स्तरीय बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jun 29, 2026 | 01:47 PM

बैठक में टीचरों को किया सम्मानित (फाइल फोटो, सोर्स-नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Teacher Training And Education Schemes Discussion Wardha: वर्धा में पंचायत समिति कारंजा घाड़गे के शिक्षा विभाग द्वारा तहसील स्तरीय मुख्याध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना तथा सरकार की विभिन्न नवाचारपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सुरक्षा पर चर्चा

बैठक में विशेष रूप से शाला प्रवेशोत्सव, माता-पालक सम्मेलन, विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण तथा विद्यार्थी सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीजीआई रैंकिंग में सुधार, इको क्लब, एसएचवीआर तथा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में मुख्याध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गट शिक्षा अधिकारी ने नवभारत साक्षरता अभियान, आयडॉल उपक्रम, माझी विद्यार्थी संच योजना, सुवर्ण महोत्सवी एवं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर ‘निपुण महाराष्ट्र’ अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, कक्षा 4, 5, 7 एवं 8 की छात्रवृत्ति परीक्षाओं तथा एनएमएमएस परीक्षा की पूर्व तैयारी के संबंध में भी आवश्यक नियोजन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

बिना किराया बढ़ाए मध्य रेल की कमाई में उछाल, दो महीने में 20.48 करोड़ रुपये का गैर-किराया राजस्व

आम जनता के ‘कानूनी हथियार’ पर सरकारी वार! RTI आवेदन शुल्क में सीधे 600 गुना की बढ़ोतरी; जेरॉक्स के दाम भी बढ़े

नागपुर-अमरावती IT अपडेट: कैश ट्रांजेक्शन छिपाने वालों पर कसी गाज, आयकर विभाग की नई विंग ने उजागर किए मामले

वर्धा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, खरीफ बुआई ने भरी उड़ान; 41,800 हेक्टेयर में फसलें बोई गईं

शिक्षा योजनाओं और अभियानों पर विस्तृत मार्गदर्शन

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, परसबाग (किचन गार्डन) निर्माण, आधार वैलिडेशन, एमबीयू के लंबित कार्य, अपार आईडी, एसक्यूएएफएफ मानांकन तथा ‘मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल’ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया गया। बैठक का आयोजन पंचायत समिति कारंजा घाड़गे के शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने किया।

इसमें तालुका के सभी विद्यालयों के मुख्याध्यापक, केंद्र प्रमुख, विषय साधन व्यक्ति तथा विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की बैठकों से तालुका में शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ एवं प्रगतिशील बनेगा। बैठक की अध्यक्षता वीणा धावड़े ने की। उनके साथ गट शिक्षा अधिकारी एवं सभी केंद्र प्रमुखों की उपस्थिति में मुख्याध्यापक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें वर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित

शिक्षकों को किया सम्मानित

सभा में विनोबा शैक्षणिक कार्यक्रम अंतर्गत वर्धा जिलास्तरीय व तहसीलस्तरीय पोस्ट ऑफ द मंथ इस हेड पर उल्लेखनिय कार्य करने पर योगमाया क्षीरसागर, राजेंद्र ठाकरे, सुरदसिंग साबले, गौरव डोंगरे, प्रज्ञा गजभिये इन शिक्षकों का गौरव किया गया़ बेलगांव व सावरडोह इस ग्रामपंचायत अंतर्गत जिला परिषद स्कूल में प्रवेश करनेवाले पालकों को टैक्स से राहत प्रदान करने से सरपंच को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अभिनंदन पत्र दिया गया।

Karanja ghadge education schemes meeting headmaster school development maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2026 | 01:47 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.