-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mrvc Builds Indias First Waterproof Pedestrian Subway Under Rail Tracks In Bhiwandi
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Indias First Waterproof Pedestrian: भिवंडी में भारतीय रेल ने सात सक्रिय रेल लाइनों के नीचे देश का पहला वॉटरप्रूफ पैदल सबवे बनाया। यह बिना रेल यातायात रोके तैयार हुआ और सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देगा।

वॉटरप्रूफ सबवे (सोर्स: AI)
Indias First Waterproof Pedestrian Subway Under Rail Tracks: भारतीय रेल ने पनवेल-वसई रेल कॉरिडोर पर भिवंडी रोड स्टेशन के निकट सात सक्रिय रेलवे लाइनों के नीचे देश का पहला वॉटरप्रूफ पैदल यात्री सबवे बनाकर रेल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। अत्याधुनिक हाइड्रोलिक पुशिंग तकनीक की मदद से तैयार की गई इस संरचना का निर्माण बिना रेल यातायात प्रभावित किए सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
यह सबवे न केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित व हर मौसम में उपयोगी मार्ग उपलब्ध कराएगा, बल्कि रेलवे पटरियों को पार करने की जोखिमपूर्ण गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगाएगा। एमआरवीसी के मुताबिक सबवे के निर्माण में अत्याधुनिक हाइड्रोलिक एयर-पुशिंग तकनीक का उपयोग किया गया। इसके माध्यम से रेलवे ट्रैक के नीचे चार बड़े प्रीकास्ट प्रबलित कंक्रीट बॉक्स सेगमेंट सटीकता के साथ स्थापित किए गए।
सात चालू रेलवे लाइनों के नीचे निर्माण कार्य करना बड़ी तकनीकी चुनौती थी, लेकिन बेहतर योजना और प्रभावी क्रियान्वयन से इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सबवे को पूरी तरह जलरोधक बनाने के लिए बहुस्तरीय सीलिंग, सुरक्षात्मक मेम्ब्रेन और उन्नत वॉटरप्रूफिंग तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। इससे भारी बारिश या जलभराव की स्थिति में भी इसकी मजबूती और सुरक्षा बनी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान मंदिर का सभामंडप गिरने से 7 की मौत; सीएम फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान, पीएम ने जताया दुख
मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
चक्रव्यूह में फसे ओमराजे निंबालकर से मिले शिंदे गुट के बड़े नेता, क्या फेल होगा ऑपरेशन टाइगर?
अमरावती में मंगलसूत्र स्नैचर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1.52 लाख का माल किया बरामद
आसानी से संभाला जा सकेगा भविष्य में बढ़नेवाला रेल यातायात
इंडियन रेलवे ने यह सबवे भारी मालगाड़ियों और समर्पित मालवाहक कॉरिडोर के भार मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे भविष्य में बढ़ने वाले रेल यातायात का दबाव भी आसानी से संभाला जा सकेगा। पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सुरक्षित और सभी मौसमों में उपयोग योग्य रहेगा। इसमें ढके हुए प्रवेश मार्ग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, वेंटिलेशन सिस्टम और प्रभावी जल निकासी की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यह भी पढ़े:- मुंबई में पीयूष गोयल ने कहा- आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ा रहा हमारा देश, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
क्षेत्र की बेहतर होगाी संपर्क व्यवस्था
इस परियोजना से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी। साथ ही रेलवे पटरियों को पार करने की जोखिमपूर्ण और अनधिकृत आवाजाही में कमी आने की उम्मीद है। इससे रेल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। वसई-पनवेल रेल मार्ग पर विकसित यह सबवे भारतीय रेल की आधुनिक इंजीनियरिंग क्षमता और उन्नत बुनियादी ढांचा निर्माण का एक उल्लेखनीय उदाहरण माना जा रहा है।
Mrvc builds indias first waterproof pedestrian subway under rail tracks in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMJahangir Khan Case: ‘भूल गईं अब BJP की सरकार है’, टीएमसी नेता की पत्नी की गिरफ्तारी पर बोले देबांग्शु पांडा
Jun 20, 2026 | 08:45 PMCocktail 2 Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे
Jun 20, 2026 | 08:43 PMरोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
Jun 20, 2026 | 08:31 PMजंग अभी बाकी है…ईरान ने फिर बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका से शांति समझौते पर मंडरा रहा खतरा!
Jun 20, 2026 | 08:27 PMशराब की दुकानों के बाहर लगी भींड तो निलंबित होगा लाइसेंस, प्रयागराज के डीएम का सख्त आदेश
Jun 20, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














