‘लाडकी बहिन योजना’ के बढ़ेंगे पैसे, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कर दिया ऐलान
महाराष्ट्र में 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' के तहत महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस योजना के पैसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि "प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।"
- Written By: शुभम सोनडवले
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फोटो: ANI)
सतारा. महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में पैसे जमा होने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को इस योजना के पैसे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि “प्यारी बहनें हमें शक्ति देंगी तो लाडकी बहिन योजना के तहत वित्तीय सहायता बढ़ जाएगी।”
बता दें की इस योजना के तहत, ढाई लाख रुपये से कम की सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता के रूप में 1,500 रुपये दिये जा रहे हैं।
#Live | 18-08-2024
📍सातारा 🎥पत्रकारांशी संवाद
https://t.co/1RsBiKRpw4 — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 18, 2024
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
शरद पवार कभी इधर जाते हैं, कभी उधर, परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से भड़की कांग्रेस
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
वित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
शिंदे ने सतारा में योजना की शुरुआत किये जाने के अवसर पर कहा, “मेरी सरकार 1,500 रुपये पर नहीं रुकेगी। अगर आप हमें शक्ति देंगे तो पैसा बढ़ जाएगा।” उनका बयान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिए एक स्पष्ट आह्वान है। चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के बयान का संजय राउत ने किया बचाव, बोले- यह दबाव की राजनीति नहीं
शिंदे ने कहा कि अब तक एक करोड़ पात्र महिलाओं को 3,000 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं और इस वर्ष के लिए 35,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लाडकी बहिन योजना’ और तीन मुफ्त सिलेंडर देने की पहल महिलाओं को “आत्मनिर्भर” बनाने का प्रयास है, न कि चुनावी हथकंडा।
उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हालांकि, दुष्ट सौतेले भाई इन योजनाओं को बदनाम कर रहे हैं।” शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं, वे 1,500 रुपये के महत्व और मूल्य को नहीं समझेंगे।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिंदे ने किया लाडली बहन योजना का आगाज, महिलाओं के खाते में आए 1 करोड़ 3 लाख रुपए
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कई महिलाओं के खातों में पैसे गए हैं और जिन महिलाओं का आधार सीडिंग रह गया है उन्हें भी पैसे मिलेंगे। जबकि जो महिलाएं 31 अगस्त तक आवेदन करेंगी उन्हें भी पैसे मिलेंगे। इसके अलावा जो महिलाएं रह गई है उनके बैंक खातों में भी जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के पैसे आएंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
