Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा

Nagpur MRIDC Project: नागपुर के मोमिनपुरा Y-शेप फ्लाईओवर का 70% काम पूरा हो चुका है। वर्षों की देरी के बाद अब परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 23, 2026 | 03:22 PM

मोमिनपुरा फ्लाईओवर, नागपुर ट्रैफिक,(सोर्स: सौजंय AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Flyover Infrastructure Development: नागपुर अतिक्रमण, भूमि विवाद और स्थानीय विरोध के कारण सालों की देरी झेलने के बाद महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआरआईडीसी) ने आखिरकार मोमिनपुरा वाई-शेप फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को पूरा करने के लिए अब मार्च 2027 का नया लक्ष्य तय किया गया है।

एमआरआईडीसी के एक अधिकारी के अनुसार परियोजना का लगभग 70% काम पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर के फाउंडेशन (नींव) और सबस्ट्रक्चर का काम खत्म हो गया है, जबकि गर्डर लॉन्चिंग सहित सुपरस्ट्रक्चर का 50% काम भी निपटा लिया गया है। इसके साथ ही फ्लाईओवर के नीचे सड़क के कंक्रीटीकरण का काम भी शुरू कर दिया गया है।

दूर हुई ये बड़ी बाधाएं

कई प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।
स्थानीय लोगों के विरोध और आपत्तियों को सुलझाया गया,
जमीन अधिग्रहण के विवादों का निपटारा किया गया,
पेड़ों की कटाई और बिजली के केबल शिफ्टिंग का काम पूरा हुआ।
मोमिनपूरा इलाके में पानी की पाइपलाइनों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया,

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: मनपा के 100 दिनों के कामकाज पर विधायक अंबादास दानवे का तीखा हमला; दावों को बताया छलावा

महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

नागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

मराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश

बजट में बढ़ोतरी और देरी के कारण

जुलाई 2021 में इस परियोजना का भूमिपूजन हुआ या जिसके बाद इसका निर्माण शुरू हुआ लेकिन अतिक्रमण, स्थानीय निवासियों के विरोध, जमीन अधिग्रहण के विवाद, पेड़ काटने की अनुमति और बिजली-पानी की लाइनों को शिफ्ट करने में आप व्यवधानों के कारण
काम की गति काफी धीमी हो गई थी। शुरुआत में इस 2.82 किलोमीटर लंबे पलाईओवर की अनुमानित लागत 146 करोड़ थी लेकिन लगातार हुई देरी और अतिरिक्त कामों के चलते अब इसकी संशोधित लागत बढ़कर लगभग 185 करोड़ हो गई है।

फ्लाईओवर का रूट

यह फ्लाईओवर कड़बी चौक से शुरू होकर पहलवान शाह दरगाह टी-पॉइंट तक जाएगा, वहां से यह 2 हिस्सों (वाई-शेप) में बंट जाएगा।
पहला हिस्सा मोमिनपुरा की तरफ बढ़ेगा (इसकी चौड़ाई 11 मीटर होगी)।

दूसरा हिस्सा: संहरा मार्केट की ओर मुड़ेगा और नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 की तरफ जुड़ेगा (इसकी चौड़ाई 7.5 मीटर होगी),
यह फ्लाईओवर मोतीबाग रेलवे क्रॉरेंसिंग के ऊपर से गुजरेगा जिससे कड़वी चौक और गोलीबार चौक के बीच लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से लोगों को हमेशा के लिए निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

राहत की उम्मीद: सालों से इस इलाके के नागरिक और वाहन चालक धीमी गति, ट्रैफिक जाम और धूल के प्रदूषण से परेशान थे। अब निर्माण कार्य में आई तेजी को देखकर स्थानीय लोगों में कड़वी चौक-मोमिनपुरा कॉरिडोर पर जल्द ही सुगम यातायात की उम्मीद जाग गई है।

एक नजर में परियोजना

क्रमांक विवरण जानकारी
1 कुल लंबाई 2.82 किलोमीटर (वाई-आकार)
2 मार्ग कड़बी चौक, मोमिनपुरा और संतरा मार्केट
3 शुरुआती बजट 146 करोड़ रु.
4 संशोधित बजट 185 करोड़ रु.
5 मुख्य मार्ग की चौड़ाई 11 मीटर
6 संतरा मार्केट मार्ग की चौड़ाई 7.5 मीटर
7 नई समय सीमा (Deadline) मार्च 2027

Mominpura y shape nagpur flyover work fast track march 2027 target

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Flyover
  • Infrastructure Sector
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.