नागपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेज, 487 करोड़ का प्रोजेक्ट जारी; यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

Nagpur Railway Station Redevelopment: नागपुर रेलवे स्टेशन का 487 करोड़ का पुनर्निर्माण तेजी से जारी। प्लेटफॉर्म 2 का काम शुरू, एसी वेटिंग रूम नई इमारत में शिफ्ट, कुछ अड़चनें बाकी।
Nagpur Railway Station's Redevelopment Accelerates: ₹487 Crore Project Underway; Passengers to Get New Amenities
नागपुर रेलवे स्टेशन पुनर्निर्माण( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nagpur Railway Infrastructure: देश के सबसे प्रमुख और व्यस्त स्टेशनों में शामिल नागपुर स्टेशन का पुनर्निमाण तेज गति से जारी है। रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) द्वारा 487.77 करोड़ की लागत से यह परियोजना पूरी की जा रही है।

प्लेटफॉर्म 2 के नवीनीकरण शुरू होने के बाद पश्चिमी भाग में स्थित एसी वेटिंग रूम यानी उच्च श्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय भी प्लेटफॉर्म 1 के इटारसी छोर पर बनी नई इमारत में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इस ओर हेरिटेज इमारत से लगी स्टेशन की दूसरी इमारत को खाली करना शुरू कर दिया गया है। हालांकि कुछ पेंच अब भी फंसे हुए हैं।

शिफ्टिंग पर अब भी जारी है खींचातानी

ज्ञात हो कि जिस इमारत को खाली करना है वहां एसी वेटिंग रूम के अलावा रेलवे सुरक्षा बल थाना, क्लार्क रूम, टिकट चेकिंग स्टाफ ऑफिस, क्लीनिक, रेस्ट रूम, बेस किचन आदि हैं लेकिन किन्हीं स्थितियों के चलते इस इमारत को खाली करने में समय लग रहा है।

सूत्रों के अनुसार, बेस किचन पहले ही बंद किया जा चुका है। अभी टिकट चेकिंग स्टाफ ऑफिस और आरपीएफ पोस्ट को भी प्लेटफॉर्म 1 पर बनी नई इमारत में ही शिफ्ट किया जा रहा है लेकिन टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए यहां बड़े कमरे की मांग है।

इस मांग के लिए मंडल प्रबंधन ने पूर्वी भाग में बनी नई इमारत में व्यवस्था का सुझाव दिया तो मांग की जा रही है कि कि उक्त ऑफिस प्लेटफॉर्म 1 पर ही होना चाहिए, लेकिन मांग अनुरूप आकार का हाल या कमरा नहीं है।

दूसरी तरफ आरपीएफ के लिये यहां 4 या 5 कमरे दिये गये हैं लेकिन लॉकअप सुविधा न होने से उन्हें भी शिफ्ट करने में देर हो रही है। ऐसी ही वजहों से हेरिटेज इमारत से लगी उक्त इमारत जल्द से जल्द खाली नहीं हो पा रही है।

शौचालयों में नहीं नहाने की सुविधा

ज्ञात हो कि जिस इमारत में एसी वेटिंग रूम शिफ्ट किया गया है, वास्तव में यहां नया डीआरएम ऑफिस स्थापित किया जाना है लेकिन स्टेशन पर हो रहे पुननिर्माण के चलते यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए पसी वेटिंग यहां शिफ्ट किया गया है।

यहां करीब 4 से 8 कमरे यात्रियों के बैठने के लिए उपलब्ध कराये गये हैं। महिला वेटिंग रूम भी अलग कमरे में बनाया गया है।

पूर्णत वातानुकूलित इस इमारत में हैंड द्वायर जैसी सुविधायुक्त टॉयलेट बनाये गये है लेकिन यात्रियों ने शिकायत की कि नहाने की कोई सुविधा नहीं है, जबकि पुराने एसी वेटिंग रूम में यह सुविचा थी।

लंबे सफर से आने के बाद दूसरे सफर से पहले यात्रियों को नहाने की आवश्यकता महसूस होती है लेकिन नये वेटिंग रूम के शौचालयों में ऐसी सुविधा न होने से उन्हें मायूस होना पड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com