Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का महाराष्ट्र को तोहफा, नई रेलवे लाइन को मंजूरी

महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव होने वाले है, उससे पहले ही केंद्र ने महाराष्ट्र को तोहफा दे दिया है। मोदी सरकार ने मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र को जोड़ने के लिए जलगांव से जालना तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है, जिसपर 7 हजार 105 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे, जिसमें राज्य सरकार और रेलवे का समान योगदान होगा।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 10, 2024 | 10:41 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र में जल्द ही चुनाव होने वाले है, उससे पहले ही केंद्र ने महाराष्ट्र को तोहफा दे दिया है। मोदी सरकार ने मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र को जोड़ने के लिए जलगांव से जालना तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है, जिसपर 7 हजार 105 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे, जिसमें राज्य सरकार और रेलवे का समान योगदान होगा। 174 किलोमीटर लंबी लाइन यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट अजंता जाने वाले लोगों की यात्रा आरामदायक कर देगी।

शुक्रवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जलगांव-जालना परियोजना समेत आठ बड़ी रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य क्षेत्रीय इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ाना और जलगांव से जालना की कनेक्टिविटी बेहतर करना है।

नई रेलवे लाइन का नक्शा

5 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

जलगांव-जालना बनने जा रही नई रेलवे लाइन का काम 5 साल में पूरा किया जाएगा। इस लाइन में सबसे बड़ी यानी 23.5 किमी का सुरंग बनाया जाएगा। फिलहाल जमीन अधिग्रहण का काम किया जा रहा है। बता दें कि नई लाइन जालना और जलगांव के बीच यात्रा की दूरी को लगभग 50% घटाकर 336 किलोमीटर से 174 किलोमीटर कर देगी। इस परियोजना से 60 लाख मानव दिवस रोजगार उत्पन्न होने और 54 करोड़ किलोग्राम CO2 उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है, जो 2.2 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा

अजंता केव पहुंचना होगा आसान

शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हुई ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बताया गया कि इस लाइन के बन जाने से, यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट अजंता पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। यह स्टेशन अजंता से कुछ 8 -10 किमी दूर बनाया जाएगा। ताकी केव की विरासत बनी रहे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह पोर्ट कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, सोयाबीन और कापुस जैसे कृषि उत्पादों के परिवहन की सुविधा प्रदान करेगा और फ़र्टिलाइज़र और सीमेंट जैसे उद्योगों का समर्थन करेगा। इसके अतिरिक्त, यह परियोजना यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट अजंता गुफाओं तक पहुंच में सुधार करके पर्यटन को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश के कारण कोंकण रेलवे मार्ग पर लैंडस्लाइड, रेल सेवाएं प्रभावित

Modi government gift to maharashtra before assembly elections approval of new railway line

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2024 | 10:41 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Marathwada

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.